Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Agriculture Minister Kamal Patel's statement: Government will get the closed pulse mills restarted in Madhya Pradesh
{"_id":"622dea9436f67d424e763557","slug":"agriculture-minister-kamal-patel-s-statement-government-will-get-the-closed-pulse-mills-restarted-in-madhya-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान: मध्य प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को पुनः चालू करवाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान: मध्य प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को पुनः चालू करवाएगी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल ने कटनी के एक कार्यक्रम मे प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं निर्णय लेने वाला मंत्री हूं। लघु उद्यमियों कि जो समस्या है। उसमें मेरी ओर से रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ जो संभव होगा सरकार करेगी। प्रदेश में जो दाल मिलें बंद पड़ी हुई है। उन्हें हम मंथन करने के बाद पुनः चालू करवाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल ने कटनी के एक कार्यक्रम मे प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल ने कटनी के एक कार्यक्रम मे प्रदेश में बंद पड़ी दाल मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं निर्णय लेने वाला मंत्री हूं। लघु उद्यमियों कि जो समस्या है। उसमें मेरी ओर से रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ जो संभव होगा सरकार करेगी। प्रदेश में जो दाल मिलें बंद पड़ी हुई है। उन्हें हम मंथन करने के बाद पुनः चालू करवाएंगे।
2 of 4
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं निर्णय लेने वाला मंत्री हूं।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंत्री कमल पटेल लघु उद्योग भारती के कटनी में आयोजित लघु उद्यमियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री पटेल ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई न आए और जो विसंगतियां हैं। इसके लिए सरकार उन्हें दूर करने का प्रयास करेगी। इस मौके पर पटेल ने श्रीनिवास पद्मावती कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया।
3 of 4
मंत्री पटेल ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई न आए और जो विसंगतियां हैं, सरकार उन्हें दूर करने का प्रयास करेगी।
- फोटो : अमर उजाला
पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमेप तैयार कर आत्मनिर्भर कृषि और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 22 महीनों में हमने अनेक नीतिगत निर्णय लेते हुए सत्ता परिर्वतन से व्यवस्था परिवर्तन की है और मध्य प्रदेश के किसानों को विभिन्न योजनाओं में 1 लाख 72 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पटेल ने बताया कि लघु उद्योग भारती की मांगों को पूरी करने का हर संभव प्रयास करूंगा।
- फोटो : अमर उजाला
पटेल ने बताया कि लघु उद्योग भारती ने जो मांगें रखी हैं उस पर अधिकारियों की टीम के साथ भोपाल में बैठकर आपकी मांगों को पूरी करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मध्य प्रदेश में दाल मिलों का बड़ा नाम हुआ करता था। आज वे बंद पड़ी हुई हैं। उन्हें हम मंथन करने के बाद पुनः चालू करवाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।