{"_id":"6a467b15b24e9fe49507abd2","slug":"anant-ambani-reached-bageshwar-dham-darshan-of-balaji-worshiped-11-girls-and-took-blessings-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी: बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी: बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष
Thu, 02 Jul 2026 08:31 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:31 PM IST
सार
उद्योगपति अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की, भगवान बालाजी के दर्शन-पूजन किए और यज्ञ में आहुतियां दीं। उन्होंने 11 कन्याओं का पूजन व ब्राह्मणों का सम्मान किया। खजुराहो से बागेश्वर धाम तक उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
अनंत अंबानी पहुंचे बागेश्वर धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें मुद्गर, बालाजी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी को मुग्दर देकर स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
इसके बाद अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने विधि-विधान से 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

अनंत अंबानी ने यज्ञ में आहुति दी।
- फोटो : अमर उजाला
खजुराहो एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने की अगवानी
इससे पहले अनंत अंबानी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। खजुराहो पहुंचने के बाद अनंत अंबानी सीधे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अनंत अंबानी के आगमन को लेकर बागेश्वर धाम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

तिरुपति में किए थे केशदान
बता दें कि रविवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल भगवान को अर्पित किए।