फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अशोकनगर का दानवीर किसान: गांव में सीएम राइज स्कूल के लिए कम थी जगह, किसान ने कर दी 25 लाख की जमीन दान

Sat, 09 Apr 2022 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

अपने क्षेत्र के आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसलिए एक किसान ने अपनी बेशकीमती जमीन शासन को दान करने का निर्णय ले लिया है। किसान गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्होंने जमीन दान करने की मंशा व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने भी किसान की प्रशंसा की है।
 

विज्ञापन
Ashoknagar's Danveer Farmer: There was less space for CM Rise School in the village, the farmer donated land worth 25 lakhs
किसान बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने 25 लाख कीमत की अपनी 4 बीघा जमीन शासन को दान करने की घोषणा कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया
अपने क्षेत्र के आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसलिए एक किसान ने अपनी बेशकीमती जमीन शासन को दान करने का निर्णय ले लिया है। किसान गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्होंने जमीन दान करने की मंशा व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने भी किसान की प्रशंसा की है।


दरअसल पूरा मामला अशोकनगर से 30 किलोमीटर दूर महिदपुर गांव से जुड़ा है। यहां सीएम राइस स्कूल स्वीकृत हुआ था, लेकिन इसके लिए लगभग 10 बीघा जमीन की आवश्यकता शासन को थी। मौके पर शासन की कुल 6 बीघा जमीन ही निकली। जिसके कारण प्रशासन ने इस स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मन बनाया। जैसे ही महिदपुर गांव के किसान बृजेंद्र सिंह रघुवंशी को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल 25 लाख कीमत की अपनी 4 बीघा जमीन शासन को दान करने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी से जमीन दान करने का आग्रह किया। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम से मिलने की बात कही। जहां दान पत्र की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
Ashoknagar's Danveer Farmer: There was less space for CM Rise School in the village, the farmer donated land worth 25 lakhs
किसान बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी से जमीन दान करने का आग्रह किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ग्रामीण बृजेंद्र सिंह रघुवंशी के पिता स्वर्गीय नथन सिंह रघुवंशी गांव में 40 वर्षों तक सरपंची संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल में स्वयं की जमीन पर स्कूल, सोसाइटी, पंचायत भवन बनवाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन में गांव के निर्धन लोगों के लिए मकान भी तैयार कराए गए।
 
Ashoknagar's Danveer Farmer: There was less space for CM Rise School in the village, the farmer donated land worth 25 lakhs
किसान बृजेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि शिक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। - फोटो : सोशल मीडिया
किसान बृजेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि शिक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मैं भी गांव से शहर जाकर पढ़ाई करता था। इसलिए मुझे पता है कि शिक्षा का महत्व क्या होता है? लेकिन शासन की इतनी बड़ी योजना का लाभ हमारे ही गांव में हमारे ही बच्चों को मिलेगा, इसके लिए मेरे द्वारा यह निर्णय लिया गया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं मेरे पिताजी के पद चिन्हों पर अग्रसर हूं। इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों के अलावा जिले भर में ग्रामीण कि इस कदम की प्रशंसा की जा रही है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बृजेंद्र सिंह रघुवंशी जी का शिक्षा के लिए दिया गया यह दान, वास्तव में महादान है। इससे प्रदेश के हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके इस पवित्र योगदान के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed