सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: बैतूल में अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन, 137 करोड़ का अर्थदंड व 1.25 करोड़ की पोकलैंड-जेसीबी राजसात

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बैतूल में अवैध रेत खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत एडीएम न्यायालय द्वारा एक अरब 37 करोड़ के अर्थदंड की शस्ति से दंडित किया गया है। ये कार्रवाई अवैध रेत खनन के चार प्रकरणों में की गई है। इसके अलावा एक करोड़ 25 लाख की 2 पोकलैंड और एक जेसीबी को भी राजसात करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP News: Big action on illegal sand mining in Betul, fine of Rs 137 crore and Pokeland-JCB fine of Rs 1.25 cr
बैतूल में रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर बैतूल न्यायालय के निर्देशानुसार यदि सात दिन में यह राशि जमा नहीं की जाती है, तो रेत माफियाओं की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर राशि वसूल की जाएगी। कार्रवाई में खनिज विभाग द्वारा अंकुर राठौर, अरशद कुरैशी, साबू, महेन्द्र धाकड़, दीपेश पटेल, रवीन्द्र चौहान एवं मो.इलियास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए थे।

Trending Videos
MP News: Big action on illegal sand mining in Betul, fine of Rs 137 crore and Pokeland-JCB fine of Rs 1.25 cr
बैतूल में रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा 14 व 15 मई 2024 की रात्रि अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव द्वारा चार प्रकरणों में सात व्यक्तियों के खिलाफ एक अरब 38 करोड़ 21 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं। सात दिन में इनके द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर रेत माफियाओं की चल अचल संपत्ति की कुर्की से शेष राशि की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Big action on illegal sand mining in Betul, fine of Rs 137 crore and Pokeland-JCB fine of Rs 1.25 cr
बैतूल में रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर निवासी अंकुर उर्फ रिंकू राठौर एवं अरशद कुरैशी के विरुद्ध ग्राम गुरगुंदा में एक और डेन्डूपुरा में दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें गुरगुंदा में 53 करोड़ 10 लाख 60 हजार मूल्य की 70808 घनमीटर रेत उत्खनन एवं 60 लाख रुपये की पोकलैंड राजसात के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम डेंडूपुरा में 82 करोड़ 95 लाख 75 हजार की 110, 610 घन मीटर उत्खनित रेत एवं 25 लाख की जेसीबी राजसात के निर्देश दिए गए हैं। एक अन्य तीसरे प्रकरण में डेन्डूपुरा में ही अंकुर उर्फ रिंकू राठौर, अरशद कुरैशी एवं डेंडू पुरा निवासी साबू के विरुद्ध 52 लाख 50 हजार रुपये की 700 घनमीटर रेत उत्खनित करने, चौथे प्रकरण में धासईमाल में मांडवी निवासी महेन्द्र धाकड़, भोपाल निवासी दीपेश पटेल और रविंद्र चौहान तथा सारणी निवासी मो.इलियास के विरुद्ध 18 लाख 90 हजार की  952 घन मीटर रेत उत्खनन एवं 40 लाख रुपये की पोकलैंड राजसात के निर्देश दिए हैं।

MP News: Big action on illegal sand mining in Betul, fine of Rs 137 crore and Pokeland-JCB fine of Rs 1.25 cr
बैतूल में रेत के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। - फोटो : अमर उजाला
बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का इस पूरे अवैध रेत उत्खनन मामले में हुई कार्रवाई को लेकर कहना है कि प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस मामले में 6 रेत माफियाओं के खिलाफ एक अरब 37 करोड़ का जुर्माना किया गया है और एक करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य की दो पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी मशीन राजसात की गई है जुर्माना राशि 7 दिन के अंदर जमा नहीं हुई तो माफियाओं की चल अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed