Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Chhatarpur: Dabangs took away the crop of the poor, the women who reached the SP office with a complaint said - we were beaten up, our clothes were also torn
{"_id":"622c5900ff65ad09843f0daa","slug":"chhatarpur-dabangs-took-away-the-crop-of-the-poor-the-women-who-reached-the-sp-office-with-a-complaint-said-we-were-beaten-up-our-clothes-were-also-torn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: गरीबों की फसल काट ले गए दबंग, शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने कहा- हमें पीटा, कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: गरीबों की फसल काट ले गए दबंग, शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने कहा- हमें पीटा, कपड़े भी फाड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। कुछ गरीबों की फसल गांव के दबंग काटकर ले गए। एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर हमें पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
1 of 3
हाथों में हंसिया लिए रोती हुई महिलाएं पहुंची एसपी ऑफिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। कुछ गरीबों की फसल गांव के दबंग काटकर ले गए। एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर हमें पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए।
2 of 3
न्याय की उम्मीद में एसपी ऑफिस में ही डेरा डाले रहीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मामला ईशानगर थाना के सलैया गांव का है। यहां रहने वाले हरि रजक, बतोरा रजक एवं उनके पुत्र अपने गांव की भूमि खसरा नम्बर 3013 पर पिछले कई सालों से खेती करते आ रहे हैं। हालांकि जमीन को लेकर गांव के कुछ दबंगों से विवाद भी चल रहा था। कानूनी प्रक्रिया के बाद जमीन वापस पीड़ित पक्ष को मिल गई थी। जिसके बाद फरियादी पक्ष ने उसमें सरसों की फसल बो ली थी। जहां अब आरोप है कि गांव में ही रहने वाले संतोष पटेरिया और उसके साथियों ने जबरन उनकी फसल को खेत से कटवा लिया। फसल काटने का विरोध किया तो मारपीट कर अभद्रता कर दी।
3 of 3
महिला का आरोप है कि मारपीट के साथ ही उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
गांव से आई महिलाओं सहित बुजुर्ग महिला का आरोप है कि वे सभी बेहद गरीब हैं। खेती कर अपना गुजर-बसर करती हैं। जब वे अपने खेत मे फसल काट रही थीं तभी गांव के संतोष पटेरिया अपने साथियों के साथ आ गया और मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय थाने पहुंचे तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद सभी लोग एसपी ऑफिस आ गए। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है चूंकि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है, इसलिए मामले में जांच की जा रही है। फरियादी पक्ष के जमीन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्हें तहसीलदार के पास भी जाने के लिए कहा है|
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।