सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Baba Bageshwar Ride: विंटेज कार-बुलेट से राइडिंग पर निकले धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों को भाया नया रूप, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल वीडियो में बाबा की लग्जरी राइडिंग भक्तों का दिल जीत रही है। इसमें वो विंटेज जैसी लग्जरी कार और बुलेट राइडिंग करते हुए दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Baba Bageshwar Bullet Ride Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet Chhatarpur News
Baba Bageshwar - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं, देश के आलावा अब उनके भक्त विदेश में भी मौजूद हैं। वहां भी उन्हें अपने भक्तों का काफी प्रेम मिलता है। अब बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लग्जरी राइडिंग कर रहे हैं। विंटेज कार और बुलेट की राइडिंग करते हुए देख उनके भक्त काफी खुश हैं। तस्वीरों और वीडियो ने उनको बाबा की तारीफ करने से नहीं रोक पाया।

 
Trending Videos
Baba Bageshwar Bullet Ride Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet Chhatarpur News
Baba Bageshwar - फोटो : सोशल मीडिया
 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लग्जरी राइडिंग
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थिति बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने खास अंदाज और बयानों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। बीते दिन वो एक नए अंदाज में दिखें। उनका ये शौकिया अंदाज देख उनके भक्त एक दम से चौंक गए। दरअसल, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो विंटेज कार व बुलेट चलाते हुए दिख रहे हैं। एक दम से हरे भरे खेतों के बीच, वो एक अलग ही सुकून महसूस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Bageshwar Bullet Ride Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet Chhatarpur News
Baba Bageshwar Dham - फोटो : सोशल मीडिया
विंटेज कार की राइड देख लोग बोले... अरे वाह...
इस मौके पर पंडित शास्त्री कभी विंटेज स्टाइल लग्जरी कार में नजर आए, तो कभी नारंगी वस्त्र और हेलमेट पहनकर बुलेट बाइक पर सवार होकर दौड़ लगाते दिखे। उनका यह अनोखा अंदाज कैमरों में कैद हो गया। सफेद पोशाक में कुछ भक्तों के साथ उनकी सवारी ने इस नजारे को और आकर्षक बना दिया। बाबा का यह लुक देख लोगों ने कहा... अरे वाह..।
 
Baba Bageshwar Bullet Ride Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet Chhatarpur News
Baba Bageshwar - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोग और भक्त सड़क किनारे जमा हो गए
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह किसी विशेष शूट का हिस्सा लग रहा था। कई कैमरा क्रू और गाड़ियों की मौजूदगी से अंदाजा लगाया गया कि शायद यह किसी देशभक्ति गीत का वीडियो या खास आध्यात्मिक विजुअल की शूटिंग हो सकती है। इस अनोखे रूप को देखने के लिए स्थानीय लोग और भक्त सड़क किनारे जमा हो गए।
 
विज्ञापन
Baba Bageshwar Bullet Ride Dhirendra Shastri Ride Luxury Car And Bullet Chhatarpur News
Pandit Dhirendra Krishna Shastri - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा ने अपने नए अंदाज से लोगों का खिंचा ध्यान
हरे-भरे खेत और लंबी सड़क की पृष्ठभूमि में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विंटेज कार और बुलेट राइड की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह नजारा एक बार फिर साबित करता है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न केवल आध्यात्मिक जगत में लोकप्रिय हैं, बल्कि अपने अलग अंदाज और स्टाइल से भी लोगों का ध्यान खींचने में माहिर हैं। उनके इस रूप ने बागेश्वर धाम की सादगी में आधुनिकता का तड़का लगा दिया, जिसे देखकर भक्त और ग्रामीण रोमांचित हो उठे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed