{"_id":"689dea67365ec7638a05ada8","slug":"new-twist-in-damoh-love-jihad-girl-who-said-she-got-married-willingly-now-calls-him-a-fraud-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:23 PM IST
सार
Love Jihad: दमोह के लव जिहाद मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली से लाकर युवती ने पुलिस के सामने बयान बदले और सरवर खान पर सौरभ बनकर ब्लैकमेल कर ले जाने का आरोप लगाया। पहले उसने वीडियो में साथ जाने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 3
दमोह की युवती ने जारी किया था वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले के हटा में लव जिहाद से जुड़े मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। दिल्ली से दोनों को दस्तयाब कर हटा लाया गया है जहां युवती अपने बयान से बदल गई है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुस्लिम युवक के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कहने वाली युवती पुलिस के सामने अपने बयानों से बदल गई है। उसने पुलिस से कहा कि आरोपी सरवर खान ने सौरभ बनकर उससे दोस्ती की। साथ में कुछ फोटो खींचे और बाद में वह ब्लैकमेल कर रहा था और दबाव देकर वह अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि बुधवार रात पुलिस ने युवक-युवती को दिल्ली के फिरोजाबाद से पकड़ा था, जिन्हें दमोह लाया गया था। युवक और युवती के दमोह पहुंचने की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी हटा थाने पहुंच गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर आसपास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल बुलाया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहले से यह आरोप लगा रहे थे कि युवक ने लव जिहाद के तहत युवती को फंसाया है।
दमोह के हटा थाने पर हिंदू संगठन ने विरोध भी जताया था।
- फोटो : अमर उजाला
एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि युवती ने अपने बयानों में बताया है कि युवक ने सौरभ बनाकर उससे दोस्ती की थी। उसे अपने जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा था। दो दिन पहले उसने जो वीडियो जारी किया था वह भी आरोपी युवक के दबाव में जारी किया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने कहा कि हमें पहले से शंका थी कि यह लव जिहाद से जुड़ा मामला है और अब यह साबित हो गया है। उन्होंने हिंदू समाज की बेटियों से निवेदन किया है कि वह इस बात का ध्यान रखें, क्योंकि इस तरह के गिरोह घूम रहे हैं जो हिंदू बेटियों को पहले अपने जाल में फंसाते हैं और उनके साथ फिर गलत करते हैं।
युवती ने जारी किया था वीडियो
दो दिन पहले युवती ने वीडियो जारी कहा था कि उसने सरवर खान से अपनी मर्जी से शादी की है। वह 9 अगस्त को अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी। वो पिछले 7 साल से सरवर को जानती है और उसे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है। युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसकी उम्र 20 वर्ष है। सरवर 22 वर्ष का है और एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। दोनों बालिग हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X