फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umaria: बिरासनी माता को राखी भेंट कर श्रद्धालुओं ने मनाया रक्षाबंधन, आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

Thu, 11 Aug 2022 01:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

रक्षा बंधन के दिन बिरासनी माता को राखी भेंट करने के बाद ही लोग राखी के पर्व की शुरुआत करते हैं। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में राखी भेंट कर माता से आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर में बिरासनी माता को पाट की राखी चढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
Devotees celebrated Rakshabandhan by offering Rakhi to Birasani Mata in Umaria
बिरासनी माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले के पाली में स्थित बिरासनी माता मंदिर में रक्षा बंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त माता को राखी भेंट करने पहुंचे। रक्षा बंधन के दिन यहां माता को राखी भेंट करने के बाद ही लोग राखी के पर्व की शुरुआत करते हैं। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में राखी भेंट कर माता से आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर में बिरासनी माता को पाट की राखी चढ़ाई जाती है।
Devotees celebrated Rakshabandhan by offering Rakhi to Birasani Mata in Umaria
मंदिर में बंधी राखियां - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में पंडा का काम करने वाले गोपाल ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी है। भक्त यहां माता को राखी भेंट कर त्यौहार की शुरुआत करते हैं और राखी चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं।
Devotees celebrated Rakshabandhan by offering Rakhi to Birasani Mata in Umaria
बिरासनी माता को राखी भेंट करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
 बिरासनी माता का मंदिर शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। यहां जिले के अलावा दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। त्यौहार के दिनों में मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed