फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपुरी में दिव्यांग परीक्षण शिविर: 409 दिव्यांग पहुंचे, 70 ऑपरेशन के लिए चयनित, 100 को दिए जाएंगे कृत्रिम अंग

Sun, 27 Feb 2022 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

शिवपुरी में मंगलम परिसर में निशुल्क दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए 409 लोगों ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद 70 लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 100 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Divyang Testing Camp in Shivpuri: 409 Divyang arrived, 70 selected for operation, 100 will be given artificial limbs
शिवपुरी में दिव्यांग परीक्षण शिविर लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी में मंगलम परिसर में निशुल्क दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए 409 लोगों ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद 70 लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 100 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे।


आयोजन के मुख्य अतिथि मप्र बाल सरंक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा थे। उन्होंने कहा कि मंगलम शिवपुरी एवं नारायण सेवा संस्थान जैसे संगठन मानवता की सच्ची निधियों में एक है। पीड़ित मानवता की सेवा  में सलंग्न व्यक्तियों को सदैव यह तथ्य ध्यान में रखना चाहिए कि सेवा का अवसर उनके पुरुषार्थ या संपन्नता के कारण नहीं है बल्कि ईश्वर की इच्छा से ही जीवन मे उपलब्ध होता है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा और मदद सबसे बड़ी सेवा है। दिव्यांगों की मदद के लिए मंगलम संस्था द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से जो शिविर लगाया गया है उससे शिवपुरी के दिव्यांगजनों को मदद मिलेगी। इस तरह की सामाजिक संस्थाओं की मदद के लिए जिला प्रशासन भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है।
 
Divyang Testing Camp in Shivpuri: 409 Divyang arrived, 70 selected for operation, 100 will be given artificial limbs
शिवपुरी में आयोजित शिविर में पहुंचे अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि सच्चे मायनों में नर सेवा ही नारायण की सेवा है। जीवन में व्यक्ति को पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर अगर मिलता है तो उसे ईश्वरीय आशीर्वाद समझकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने की कोशिश होनी चाहिए।

आध्यात्मिक गुरु रघुवीर सिंह गौर ने कहा कि संस्था ने नारायण सेवा संस्थान के साथ मिलकर आज जिस शिविर का आयोजन किया है वह वास्तविक जरूरतमंदों के जीवन में सुगमता वाहक साबित होगा। गौर ने विश्व आध्यात्मिक संस्थान की ओर से मंगलम को भविष्य में सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा भी दिया। इससे पूर्व नारायण सेवा संस्थान के समन्वयक मुकेशकुमार शर्मा दाधीच ने शिविर की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज जिन दिव्यांग जनों को चिन्हित किया गया, उनके कृत्रिम अंग अत्याधुनिक पद्धति से निर्मित करा कर जल्द ही वितरित किए जाएंगे। संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी ने अतिथियों का स्वागत किया।
Divyang Testing Camp in Shivpuri: 409 Divyang arrived, 70 selected for operation, 100 will be given artificial limbs
शिविर के दौरान संस्था की ओर स्वागत भी किया गया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एक दर्जन दिव्यांग विद्यार्थियों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल किट भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आने वाले सभी दिव्यांग एवं उनके परिजनों को भोजन एवं आवास की गई थी। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, इंद्र प्रकाश गांधी, तुलसीदास विरमानी, राजेंद्र गंगवाल, अनिल निगम, हरिओम अग्रवाल, दीपक गोयल, विष्णु सोनी, अमित खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए कैंप संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को तय दिनांक पर उदयपुर बुलाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा अपने अंग गंवा चुके हैं अथवा अंग विहीन हो गए हैं उनको शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंगों के लिए माप भी लिया गया। शिवपुरी में कुल 409 लोगों ने अपना पंजीयन कराया। इसमें से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन, कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रिहोत्री, सहायक टीम भगवती, देवीलाल, प्रवीण, हरीश आदि ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 70 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। 100 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, 90 को कैलीपर के लिए चुना गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed