Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: A world of beautiful artifacts made from junk, the works of Deval of Indore reached from America to Singapore
{"_id":"624ae4ae0c9c536c3756b7c1","slug":"indore-a-world-of-beautiful-artifacts-made-from-junk-the-works-of-deval-of-indore-reached-from-america-to-singapore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कबाड़ से रच दिया सुंदर कलाकृतियों का संसार, अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक पहुंची इंदौर के देवल की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कबाड़ से रच दिया सुंदर कलाकृतियों का संसार, अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक पहुंची इंदौर के देवल की कलाकृतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:59 PM IST
सार
कबाड़ हमेशा कबाड़ नहीं होता, इसे कलाकृतियों में भी ढाला जा सकता है। यह सच कर दिखाया है इंदौर के कलाकार देवल वर्मा ने जो कबाड़ से सुंदर कलाकृतियां बनाते हैं। भारत का नक्शा भी बनाया है जिसे सोने की चिड़िया नाम दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
अपने द्वारा बनाए गए हाथी के साथ खड़े देवल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कबाड़ के बारे में तो सभी जानते हैं, मगर क्या ये पता है कि इस कबाड़ को सुंदर कलाकृतियों में भी ढाला जा सकता है...? जी हां, इंदौर के एक कलाकार ने यह मुमकिन कर दिखाया है और मेटल स्क्रैप व इंडस्ट्रियल वेस्ट से सुंदर कलाकृतियां बनाई है। भारत का नक्शा भी बनाया है।
2 of 6
इस तरह तैयार किया है भारत का नक्शा
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार है इंदौर के देवल वर्मा। अद्भुत कला के धनी देवस मेटलिक कबाड़ से कीमती और आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। ये कलाकृतियां इतनी सुंदर होती है कि देश ही नहीं विदेश में भी इनकी मांग है। इनको देखकर हर कोई देवल की कला का मुरीद हो जाता है। देवल बताते हैं कि वे यह काम 5 सालों कर रहे हैं और अभी तक 6 हजार किलो से ज्यादा मेटल स्क्रैप को रिसाइकल कर चुके हैं। दुबई, अमेरिका, इटली, सिंगापुर में उनकी कलाकृति भेजी जा चुकी है। देवल ने भारत का नक्शा भी तैयार किया है जिसे सोने की चिड़िया नाम दिया है।
3 of 6
इस तरह बनाई भगवान बुद्ध की कलाकृति
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही था कला से लगाव
देवल के अनुसार जिस तरह से दुनिया में मैटलिक स्क्रैप, ई-वेस्ट, प्लास्टिक स्क्रैप, बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए हर व्यक्ति को इस पर काम करना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए। उन्हें बचपन से ही कला से लगाव था।मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद प्रोडक्ट डिजाइन कोर्स किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही यह काम करने लगे। इससे पहले आर्ट वर्क बनाते रहे हैं। देवल अब तक हाथी के असल आकार का मेटल हाथी बना चुके हैं। साथ ही भगवान बुद्ध, गणपति, बाघ, उल्लू, चील, मछलियां आदि कलाकृतियां बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस तरह नजर आता है हाथी, जिसका वजन है करीब 1200 किलो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह बनाई हाथी की कलाकृति
देवल ने जो हाथी बनाया है वह14 फीट लंबा और 9 फीट ऊंचा है। इसका वजन लगभग 1200 किलो है। इसे बनाने में दो महीने लगे। इसमें फूड इंडस्ट्री का मेटल स्क्रैप इस्तेमाल किया है। तगारियां, तवे, मांडे बनाने के कढ़िले इस्तेमाल किए। हाथी की देह पर झु़र्रियां दिखाने के लिए स्प्रिंग का प्रयोग किया। सूंड बनाने के लिए रॉड लगाई और घुटनों को साकार करने के लिए ब्रेक डिस्क का उपयोग किया। खास तरह का जैम स्टोन आंखों में फिट किया है। देवल ने बताया कि किसी कलाकृति को बनाने के लिए उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। हाथी बनाने से पहले मैं और मेरी पूरी टीम कई बार चिड़ियाघर गई। हाथी के खड़े रहने से लेकर चलने के तरीके, शारीरिक बनावट सबकुछ देखा। इसके बाद बना सके। देवल हार्ले डेविडसन और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों के लोगो भी डिजाइन कर चुके हैं। वे सुदामा नगर स्थित अपने स्टूडियो और वर्कशॉप में ये कृतियां तैयार रचते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
समाचार एजेंसी से चर्चा करते देवल
- फोटो : सोशल मीडिया
देवल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। प्रोडक्ट डिजाइन का कोर्स भी किया है। उनकी टीम उनका साथ देती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।