सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले - नेता न पार्टी से बनता है, न पद से, उसे जनता बनाती है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Dinesh Sharma Updated Fri, 08 May 2026 09:23 PM IST
सार

नरेंद्र सिंह तोमर ने इंदौर में कहा कि नेता जनता की स्वीकृति से बनता है, केवल पद से नहीं। उन्होंने विचारवान कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर दिया। अरुण यादव ने संगठन में गुणवत्तापूर्ण कार्यकर्ताओं की कमी बताई, जबकि अन्य वक्ताओं ने समर्पित कार्यकर्ता निर्माण को कठिन प्रक्रिया बताया।

विज्ञापन
Indore: Narendra Tomar said– a leader is not made by the party or the position, it is the public who makes him
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला

इंदौर के जाल सभागृह में संस्था आनंद गोष्ठी और प्रेस क्लब द्वारा भाजपा नेता गोविंद मालू की स्मृति में परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दुनिया में मिसाइल बनाकर सफल हुआ जा सकता है, लेकिन व्यक्तित्व की निर्माण आसान नहीं है। संगठन के हिसाब से कार्यकर्ता निर्माण भी कठिन है। कार्यकर्ता का निर्माण राष्ट्रीय सेवक संघ शाखा में करता है। किसी व्यक्ति को पदाधिकारी बना सकती है, लेकिन नेता न पार्टी बना सकती है और न ही पद बना सकता है। जब जनता की स्वीकृति मिलती है तब व्यक्ति नेता बनता है।


 

Trending Videos
Indore: Narendra Tomar said– a leader is not made by the party or the position, it is the public who makes him
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को विचारवान होना आवश्यक है। यही विचार की स्पष्टता नहीं होगी तो कार्यकर्ता लंबी रेस का घोड़ा नहीं हो सकता। कोई भी दल एक सीमा तक ही पद कार्यकर्ताओं को दे सकते हैं, लेकिन एक विधानसभा चुनाव में हजारों कार्यकर्ता विचारधारा के कारण चुनाव में प्रण प्राण से जुटा रहता है। व्यक्ति और कार्यकर्ता का निर्माण स्वार्थ के दम पर नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा में कैसे पलटी बाजी, इंदौर से गए कार्यकर्ता ने बताए वो 5 कारण जो आप नहीं जानते

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Narendra Tomar said– a leader is not made by the party or the position, it is the public who makes him
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रोतागण - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि विपक्ष में रखकर संगठन चलाना कठिन होता है और उस दौरान कार्यकर्ता को बनाना और उसे संभालकर रखना एक बच्चे की परवरिश की तरह होता है। अब कार्यकर्ता क्वांटिटी में आ रहे हैं, लेकिन क्वालिटी में नहीं आ रहे।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वे लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने संगठन के अलावा समाज के लिए भी उल्लेखनीय काम किए। पत्रकार शरद द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता होना काफी कठिन है। कार्यकर्ता गढ़ने के लिए कोई कोचिंग नहीं होती। कोई माता पिता बोलते हैं कि बेटा राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता बने। कार्यकर्ता से नेता और जिम्मेदारी मिलने की राह भी कठिन होती है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अरविंद तिवारी ने किया, आभार प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed