{"_id":"68a8a1fe2052d075a805bfed","slug":"ahilyotsav-indore-pays-tribute-to-goddess-ahilya-on-her-230th-death-anniversary-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अहिल्योत्सव: 230वीं पुण्यतिथि पर देवी अहिल्या को इंदौर ने किया नमन, पालकी निकली, पार्थिव शिवलिंग बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्योत्सव: 230वीं पुण्यतिथि पर देवी अहिल्या को इंदौर ने किया नमन, पालकी निकली, पार्थिव शिवलिंग बनाए गए
Fri, 22 Aug 2025 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:29 PM IST
सार
देवी अहिल्याबाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि पर इंदौर में गांधी हॉल से भव्य पालकी यात्रा निकली, जो राजवाड़ा पर संपन्न हुई। शहरभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भजन, सम्मान समारोह, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। गुणीजनों को सम्मानित किया गया और मां अहिल्या के योगदान को स्मरण किया गया।
विज्ञापन
देवी अहिल्या को याद कर पालकी निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी देवी अहिल्या बाई की 230 वीं पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को गांधी हाॅल से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यह राजवाड़ा पर समाप्त हुई। राजवाड़ा चौक स्थित प्रतिमा पर गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर पुण्यश्लोका देवी अहिल्या को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा शहर में कई अन्य जगह कार्यक्रम हुए। सुबह मेयर पुष्य मित्र भार्गव व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां अहिल्या स्तुति का सामूहिक गान हुआ। इंदौर के प्राचीन इंद्रेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।
पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
- फोटो : अमर उजाला
राजवाड़ा में हुई थी कैबिनेट : मेयर
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि मां अहिल्या की 300 वीं जयंती पर देश में कई आयोजन हुए थे। इंदौर के राजवाड़ा पर पहली बार मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई थी। मां अहिल्या के विचारों को आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बिगड़े बोल, बोले- छिंदवाड़ा कलेक्टर बीजेपी का गुलाम, पहन ले RSS की चड्डी
कभी सिंहासन पर नहीं बैठीं : ज्ञानानंद
शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि अहिल्याबाई के शासन में अनुशासन भी था। उन्होंने लोक जगत के काम किए। खुद सादा जीवन जिया। कभी सिंहासन पर नहीं बैठी। उनकी निशानियों को सरकार को संवारना चाहिए।
2000 पार्थिव शिवलिंग पूजन
दत्त माउली संस्थान द्वारा राजवाड़ा उद्यान में 2000 से ज्यादा पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक किया गया। इसमें अण्णा महाराज शामिल हुए।
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में आरती हुई
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित अहिल्या बाई की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनकी आरती की गई। इस मौके पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विनीता धर्म ने मां अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, महाविद्यालय की प्राचार्य अनामिका जैन और अन्य प्रोफेसर मौजूद थे।