{"_id":"63cd6d420dfbd470642c6b1e","slug":"chief-minister-shivraj-singh-chouhan-showered-flowers-on-the-residents-of-indore-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों पर बरसाए फूल, बोले- आपकी मेहनत ने बना दी इंदौर की ग्लोबल इमेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों पर बरसाए फूल, बोले- आपकी मेहनत ने बना दी इंदौर की ग्लोबल इमेज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:37 PM IST
सार
प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की सफलता के बाद इंदौरवासियों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया दिनरात मेहनत करने वाले कर्मियों का सम्मान
विज्ञापन
1 of 3
इंदौरवासियों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरवासियों को दिया। राजबाग पैलेस में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोनों ही कार्यक्रमों में दिनरात मेहनत करने वाले कर्मियों का सम्मान किया। इसके साथ शहर की प्रमुख संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
मंच पर बैठाया सभी विभागों के कर्मचारियों को
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सभी प्रमुख विभागों के कर्मचारियों को बैठाया गया। इसमें बिजली विभाग, जल विभाग, निगम, पुलिस विभाग समेत उन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया गया जिन्होंने इस दौरान शहर की व्यवस्थाओं को संभालने में मदद की।
2 of 3
इंदौरवासियों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इन सभी विभागों को किया सम्मानित
राजस्व एवं सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, आईडीए, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, मीडिया, औद्योगिक केंद्र विकास निगम, सफाई मित्र, योग मित्र, ट्रैफिक गार्डन मित्र, स्वदेशी मेला ग्रुप, पधारो म्हारे घर, इंडस्ट्री एसोसिएशन-व्यापारी एसोसिएशन, मंदिर-साधु-संत ग्रुप, 56 दुकान, वॉलेंटियर्स, ड्रायवर ऑटो रिक्शा, केटरर्स।
3 of 3
इंदौरवासियों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सभी के साथ मुख्यमंत्री ने खिंचवाए फोटो
मुख्यमंत्री को सम्मान प्राप्त करने वाले सभी लोगों के साथ फोटो खिंचवाना था। बहुत अधिक संख्या होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने सभी को समय दिया और सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। शहर की सभी संस्थाओं, सरकारी अधिकारियों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाए। उनके साथ भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे आदि कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।