{"_id":"6635ff22d44b3a462208623d","slug":"cleanest-city-of-india-indore-news-2024-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cleanest City Indore: इंदौर की स्वच्छता को नजर लग गई, पर्यटकों ने बनाए गंदगी के वीडियो, वायरल हो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cleanest City Indore: इंदौर की स्वच्छता को नजर लग गई, पर्यटकों ने बनाए गंदगी के वीडियो, वायरल हो रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 04 May 2024 02:55 PM IST
सार
सात बार स्वच्छता में नंबर वन आ चुका इंदौर इस बार अपने ताज को बरकरार रखने के लिए जागरूक नहीं दिख रहा है। गंदगी के दृश्य अब जगह जगह नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
यह दृश्य कृष्णपुरा छत्री का है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
लगता है स्वच्छ इंदौर को किसी की नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में गंदगी की शिकायतें अचानक से बढ़ गई हैं। शहर के लोग जगह-जगह पर गंदगी देखकर सफाई व्यवस्था में कमी की चर्चा करते नजर आते हैं। इस बात पर अमर उजाला ने जब शहर में दौरा किया तो चौंकाने वाले दृश्य दिखे।
अमर उजाला की टीम ने लिया जायजा
अमर उजाला की टीम ने सबसे पहले शहर के दिल राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का जायजा लिया। शहर के सबसे प्रमुख राजवाड़ा और कृष्णपुरा छत्री के आसपास के क्षेत्र में कई जगह गंदगी नजर आई। कृष्णपुरा छत्री के पास में कान्ह नदी में तो कचरे के जगह जगह पर ढेर नजर आए। कान्ह नदी का पानी इस कचरे की वजह से कई जगह से अवरुद्ध दिखा। कृष्णपुरा छत्री के आसपास की रैलिंग भी कचरे से पटी हुई नजर आई। कुछ लोगों ने छत्रियों की सीढ़ियों पर भी कचरे के ढेर लगाए हुए थे। राजवाड़ा शहर का वह क्षेत्र है जहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग आते हैं।
Trending Videos
2 of 2
कान्ह नदी की यह हालत है इन दिनों।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
पर्यटकों का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिन पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें बताया गया था कि किस तरह से लोग कृष्णपुरा छत्री और कान्ह नदी में गंदगी कर रहे हैं। बाहर से पर्यटन के लिए इंदौर आए लोगों ने यह वीडियो बनाया था। इसमें यह भी दिखाया गया था कि समझाने पर भी कई लोग नहीं समझे और उन्होंने यहां पर गंदगी की।
महापौर और निगम कमिश्नर का ध्यान भटका
नगर निगम में हुए 28 करोड़ के घोटाले के बाद से अधिकारियों का ध्यान स्वच्छता से पूरी तरह से भटक गया है। वे घोटाले की परतें खोलने और इससे जुड़ी कार्रवाई करने में उलझे हुए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव और अन्य जिम्मेदारियों के चलते भी स्वच्छता पर कम ध्यान दिया जा रहा है। इंदौर के नए निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने आते ही इंदौर में स्वच्छता के लिए कई दौरे किए। उन्होंने मिल रही शिकायतों के स्थलों पर जाकर भी खुद विजिट किया। महापौर भी स्वच्छता के लिए लगातार दौरे कर रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनके दौरे भी बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X