{"_id":"6355434c2bfab8054c107916","slug":"diwali-2022-the-markets-of-madhya-pradesh-are-buzzing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022 : मध्य प्रदेश के बाजार गुलजार, चार बड़े शहरों की तस्वीरों में देखें त्योहारी रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022 : मध्य प्रदेश के बाजार गुलजार, चार बड़े शहरों की तस्वीरों में देखें त्योहारी रंगत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 07:28 PM IST
सार
Diwali 2022 : मध्य प्रदेश के बाजार गुलजार, चार बड़े शहरों की तस्वीरों में देखें त्योहारी रंगत Diwali 2022: The markets of Madhya Pradesh are buzzing, see the festive color in the pictures of four big cities
विज्ञापन
1 of 7
मध्य प्रदेश के बाजारों में पैर रखने जैसी जगह भी नहीं है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश उत्सवी प्रदेश यूं ही नहीं कहा जाता। यहां हर त्योहार की रंगत अलग ही रहती है। दीपावली पर्व पर प्रदेश भर के बाजार गुलजार हैं। दुल्हन की तरह सजे बाजारों में भीड़ इतनी है कि लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। फिर भी उत्साह में कमी नहीं आ रही है।
दरअसल बीते दो सालों से कोरोना की मार के चलते बाजारों की रंगत फीकी हो गई थी। नागरिक भी बाजार में नहीं जा पाए, पर इस बार सारे प्रतिबंध हट गए हैं तो लोगों ने भी बाजार का रुख करने में कोई परहेज नहीं रखा। इस दिवाली प्रदेशभर के बाजारों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई है। राजधानी भोपाल में भी बाजार में रंगत देखने को मिली। सराफा, बर्तन, वस्त्र, आटोमोबाइल समेत विभिन्न सेक्टर में जमकर खरीदारी हो रही है। शनिवार और रविवार को धनतेरस मनाने से भोपाल में तकरीबन 500 करोड़ का कारोबार हुआ है। ग्राहकों की अगवानी के लिए बाजार भी सजे हैं। दुकानें-प्रतिष्ठान दुल्हन की तरह सजाए गए हैं।
2 of 7
इंदौर के राजवाड़ा में खरीदारों की काफी भीड़ रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में अरबों का कारोबार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में दीपावली की रंगत देखने लायक है। बीते दिन धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। अनुमान के मुताबिक करीब 800 करोड़ का कारोबार हुआ है। रविवार को भी कुछ लोगों ने धरतेरस मनाई है। आज भी 300 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है। इंदौर के बाजार सुबह 8 बजे से खुल रहे हैं तो देर रात तक चल रहे हैं। प्रमुख बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं है।
3 of 7
इंदौर में दिवाली के लिए सजे बाजारों में हर वर्ग के लोग खरीदारी कर रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के सराफा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव अविनाश शास्त्री, बर्तन बाजार के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, लोटस के डायरेक्टर संजय छाबड़ा, पटेल मोटर्स के डायरेक्टर अरविंद पटेल ने बताया कि इस बार त्योहारी बाजार अलग ही रंग में दिख रहा है। कारोबार भी बढ़ा है। लोगों ने खरीदारी जमकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जबलपुर बाजार में आकर्षक सजावट की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर में आकर्षक सजावट
प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में भी बाजार दीपावली की रंगत में रंगे नजर आ रहे हैं। हर तरफ शानदार सजावट की गई है। बाजार में लाइटिंग, डेकोरशन मनमोहने वाला है। शहर के बड़ा फुहारा, छोटा फुहारा से लेकर गढ़ा, अधारताल, सदर, रांझी के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक में दुकानों में उपहारों को सजाया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
जबलपुर के बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
जेवरात, बर्तन, कपड़े की दुकानों पर बहुत भीड़ है। इन बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। इलेक्ट्रानिक, ऑटो मोबाइल शोरूम ग्राहकों से खचाखच भरे दिख रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि बीते कई सालों बाद ऐसा माहौल देखने को मिला है। धनतेरस के लिए विशेष तैयारी की थी। करोड़ों का कारोबार हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।