फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-major-hamza-arif-martyred-jaisalmer-accident-funeral-indore

Indore News: आज सुबह होगा मेजर हमजा का अंतिम संस्कार, राजबाड़ा मार्ग से लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Sun, 02 Aug 2026 05:09 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 02 Aug 2026 05:09 AM IST
सार

महू सैन्य छावनी में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार सुबह सैफी नगर मस्जिद से जनाजा निकाला जाएगा, जो राजबाड़ा होते हुए इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचेगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

विज्ञापन
indore-news-major-hamza-arif-martyred-jaisalmer-accident-funeral-indore
मेजर हमजा का एक महीने पूर्व ही विवाह तय हुआ था। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह इंदौर आएगा। भारतीय सेना द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें रविवार सुबह 9 बजे इमली बाजार कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार देर रात ड्यूटी पूरी कर लौटते समय सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV चार-पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसट गई। हादसे में मेजर हमजा की मौत हो गई जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


महू में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देंगे
पार्षद प्रशांत बड़वे ने बताया कि मेजर हमजा के परिजन शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर सड़क मार्ग से जैसलमेर से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार देर शाम पार्थिव शरीर सबसे पहले महू सैन्य छावनी ले जाया जाएगा। वहां सेना की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुबह इंदौर आएगा पार्थिव शरीर
समाजजनों ने बताया कि रविवार को सुबह 9:00 बजे सैफी नगर स्थित सैफी मस्जिद में जनाजा की नमाज अदा होगी। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से सैफी नगर से माणिकबाग पुल और कलेक्टर चौराहा से राजबाड़ा लाते हुए सदर बाजार रोड स्थित इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed