{"_id":"6a6deb52a5b69f384d0b01fe","slug":"indore-news-malviya-rajak-samaj-kavad-yatra-from-indore-to-ujjain-mahakal-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बोल बम के जयकारों के साथ मातृशक्तियों ने उठाई आस्था की कावड़, बरसी गुलाब की पंखुड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बोल बम के जयकारों के साथ मातृशक्तियों ने उठाई आस्था की कावड़, बरसी गुलाब की पंखुड़ियां
Sat, 01 Aug 2026 06:21 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:21 PM IST
सार
Indore News: मालवीय रजक समाज की निकली कावड़ यात्रा, बोल बम के जयकारों से गूंजा यात्रा मार्ग, मां नर्मदा का जल लेकर निकले इंदौर से पहुंचेंगे उज्जैन, महाकाल बाबा का करेंगे अभिषेक।
विज्ञापन
मातृशक्तियों ने उठाई आस्था की कावड़। फोटो- जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मास के पावन पर्व पर श्री मालवीय रजक समाज संत गाडगे बाबा पैनल द्वारा भव्य बोल बम कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों मातृशक्तियो के साथ पुरुषों ने भी आस्था की कावड़ उठाई। यह यात्रा श्री राम मंदिर कोयला बाखल से शुरू होकर बाबा महाकाल उज्जैन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: सात वर्षीय अनघ ने इंदौर में 10 मिनिट में पचास मंत्र और श्लोक बोलकर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड
कावड़ यात्रा संयोजक अनिल बारिया, ऋषभ बंजारा, संजय नरिया ने बताया कि शनिवार को समाज की कावड़ यात्रा की शुरुआत कोयला बाखल स्थित श्री राम मंदिर से भगवान श्री राम दरबार व कावड़ का वेद मंत्रों के बीच पूजन अर्चन करके हुई। उसके बाद राजवाड़ा पहुंचकर मां अहिल्या का माल्यार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की गई, कावड़ यात्रा में पुरुषों के साथ हजारों महिलाएं भी कावड़ में मां नर्मदा का जल लेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल बाबा का अभिषेक करने के लिए निकली। हजारों मातृशक्तियों का उत्साह बरकार रहा। पूरे रास्ते भर बोल बम के जयकारों से मार्ग गूंज उठा। यात्रा में महिलाएं भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमती हुई चल रही थी। बैंड बाजों के बीच निकली कावड़ यात्रा का विभिन्न मंचों से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। कावड़ यात्रा में भोले की भक्ति में डूबे समाज जनों का उत्साह देखते ही बन रहा था 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग कावड़ लेकर चल रहे थे। यात्रा में प्रतीकानंद महाराज भी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विनोद सोलंकी, विजय बंजारिया ने बताया कि यात्रा राजवाड़े से होते हुए इमली बाजार से सदर बाजार से मरीमाता होते हुए बाणगंगा से सीधे सांवेर पहुंची जहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे।