फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें सिख समुदाय क्यों उतरा विरोध में

Mon, 02 Sep 2024 09:23 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी विवादों में फंसती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज सोमवार को फिल्म से जुड़ी आपत्तियों पर सुनवाई कर सकता है। बता दें कि जबलपुर और इंदौर के सिख समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हाईकोर्ट की शरण ली है। 

विज्ञापन
Hearing on Kangana Ranaut's film Emergency today in MP High Court, know why Sikh community came out in protest
फिल्म इमरजेंसी में कंगना - फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी विवादों में फंसती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज सोमवार को फिल्म से जुड़ी आपत्तियों पर सुनवाई कर सकता है। बता दें कि जबलपुर और इंदौर के सिख समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हाईकोर्ट की शरण ली है। 


अक्सर अपने तेवर से चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत इस बार अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) में याचिका दायर की गई है। इसमें बताया गया कि फिल्म से सिखों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। फिल्म इस तरह के दृश्य सामने आए हैं, जिसमें सिखों का रूप वीभत्स और खतरनाक बताया है, यह पूरी तरह से गलत है।
 
Hearing on Kangana Ranaut's film Emergency today in MP High Court, know why Sikh community came out in protest
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब
किसने लगाई याचिका
बता दें कि कंगना ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज की जा रही है। इसका ट्रेलर सामने आते ही फिल्म पर विवाद शुरू हो गया। इंदौर के सरदार मंजीत सिंह भाटिया और जबलपुर के सरदार मनोहर सिंह की ओर से दायर याचिका में बताया गया है कि इस फिल्म को लेकर पूरे देश के सिख समाज के लोग दुखी हैं। मप्र हाईकोर्ट सोमवार को फिल्म से जुड़ी आपत्तियों पर सुनवाई कर सकता है। सिख संगत जबलपुर और श्री गुरु सिंह सभा इंदौर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। 
Hearing on Kangana Ranaut's film Emergency today in MP High Court, know why Sikh community came out in protest
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब
किस चीज पर है आपत्ति 
बता दें कि फिल्म इमरजेंसी में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह दिखाई गई हैं। सूत्र बताते हैं कि साथ ही इसमें आपातकाल के समय को दर्शाया गया है। फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है। उसमें चार सिख हिंदुओं को गोली से भूनते दिखाए गए हैं। वे खालीस्तान की मांग करते दिखाए गए हैं। सिखों का रूप वीभत्स और खतरनाक बताया है। समुदाय का कहना है कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है और सिख समाज की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। फिल्म को लीगल नोटिस थमाया जा चुका है, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं आया। याचिका में फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पार्टी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hearing on Kangana Ranaut's film Emergency today in MP High Court, know why Sikh community came out in protest
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
कंगना का क्या है कहना
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर इस फिल्म के विवाद के बारे में बयान दिया गया है। उन्होंने कहा है कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन ये सही नहीं है। हमारी फिल्म क्लीयर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है। क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं।  जान से मार देने की। सेंसर वालों को भी धमकियां मिल रही हैं। हम पर ये प्रेशर है कि इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाएं, भिंडरावाले को न दिखाएं, पंजाब दंगे न दिखाएं। मुझे नहीं पता कि फिर क्या दिखाएं। पता नहीं क्या हुआ कि अचानक से फिल्म को ब्लैक आउट कर दिया गया। आपको बता दें कि जब तक सेंसर सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता है, तब तक फिल्म रिलीज नहीं हो सकती।

क्या है फिल्म में
फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल की तफ्तीश करती है जब अदालत से अपना चुनाव अवैध घोषित किए जान के बाद उन्होंने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। वह इस फिल्म की निर्देशक भी हैं। केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार की सांसद कंगना रणौत ने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करके ये स्पष्ट किया था कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट अब तक नहीं मिल पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed