फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने को तैयार 'स्त्री 2', वीकएंड पर चमकी 'खेल खेल में'

Mon, 02 Sep 2024 09:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Sep 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम: @shraddhakapoor, @akshaykumar

सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी फिल्मों ने अपना दम दिखाया था। हालांकि, इनमें से कुछ फिल्म में दर्शकों को खूब पसंद आईं तो वहीं कुछ फिल्मों ने कम दिनों में ही दम तोड़ दिया। सिनेमाघरों में 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' जैसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं तो वहीं 'मिस्टर बच्चन', 'डबल इस्मार्ट' और 'तंगलान' जैसी साउथ की बड़ी फिल्मों ने भी धमाल मचाया था। हालांकि, अब 'स्त्री 2' और 'खेल-खेल' में के अलावा सभी फिल्मों की सिनेमाघरों से विदाई हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अब श्रद्धा की स्त्री 2 एकछत्र राज कर रही है। वहीं 'खेल-खेल में' भी 'स्त्री 2' के आगे टिकने में नाकामयाब साबित हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं रविवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया।

Box Office Collection Report Sunday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त जलवा जारी है। पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमा हुए है। फिल्म को लगभग तीन हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं और अब भी फिल्म का जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है। सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल भी देखने को मिला था।

Box Office Collection Report Sunday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2 ने पहले सप्ताह में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं, फिल्म का धांसू कारोबार दूसरे हफ्ते भी जारी रहा और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने 141.4 करोड़ की जबर्दस्त कमाई की। तीसरे हफ्ते भी फिल्म ने जबर्दस्त  कमाई करनी जारी रखी। अब वीकएंड पर यानी रविवार की छुट्टी का फिल्म ने फायदा उठाया और 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ ही अब स्त्री 2 का कुल कलेक्शन 480 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

वहीं बात करें 'खेल खेल में' की तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अब भी संघर्ष कर रही है। अक्षय कुमार की कई फिल्में अब तक फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। उन्हें 'खेल खेल में' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी टूट गईं। 'खेल खेल में' भी फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म कमाई के मामले में कछुआ चाल चल रही है। फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है, लेकिन उसका भी फायदा नहीं मिला।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Shraddha Kapoor film Stree 2 Khel Khel Mein Total Earnings collection
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म ने वीकएंड पर यानी रविवार को उछाल के साथ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 18वें दिन की कमाई के बाद अब 'खेल खेल में' का कुल कलेक्शन 29.1 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed