फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharvari: इस अभिनेत्री को देखते ही डायलॉग भूल गई थीं शरवरी वाघ, कहा- मुझे याद ही नहीं रहा…

Mon, 02 Sep 2024 08:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
Sharvari wagh forgot her dialogues to see Rani Mukerji on the set of bunty aur babli 2 actress recalled
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री ने कई बड़ी और सफल परियोजनाओं का हिस्सा रही हैं। इस साल वह ‘मुंज्या’, ‘महाराज’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। साल 2021 में, उन्होंने ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और रानी मुखर्जी के साथ स्क्रीन साझा किया था। हाल ही में शरवरी ने एक बातचीत में बताया कि इस फिल्म के सेट पर जब रानी मुखर्जी आईं तो शरवरी अपने डायलॉग ही भूल गई थीं।


 
Sharvari wagh forgot her dialogues to see Rani Mukerji on the set of bunty aur babli 2 actress recalled
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में जब शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी बड़े सेलिब्रिटी के सामने अपने डायलॉग याद रखने में कठिनाई हुई है। इस पर शरवरी ने ‘बंटी और बबली 2’ के शूटिंग के दौरान को याद करते हुए एक सीन के बारे में बताया, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ नाश्ते की मेज पर बैठी है और रानी को अंदर जाकर उनसे बात करनी है। अभिनेत्री ने बताया कि रानी मुखर्जी ने अंदर प्रवेश किया वह अपनी लाइनें भूल गईं।
बॉलीवुड में सुरों का जादू बिखेर चुके हैं तोची रैना

 
Sharvari wagh forgot her dialogues to see Rani Mukerji on the set of bunty aur babli 2 actress recalled
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
हालांकि, सेट पर कैमरे में कुछ समस्या की वजह से उन्हें रीटेक करना पड़ा। इसलिए, किसी को पता नहीं चला की वह अपने डायलॉग भूल गई थीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं उस वक्त इतनी हैरान थी कि मुझे याद ही नहीं रहा कि मेरा डायलॉग क्या था।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharvari wagh forgot her dialogues to see Rani Mukerji on the set of bunty aur babli 2 actress recalled
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
हालांकि शरवरी इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी जासूसी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेत्री को आलिया भट्ट के साथ देखा गया। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जंगल और नदी के बीच में दोनों एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं। बाहों में बाहें डाले आलिया और शरवरी अपने हाथों से हार्ट इमोजी बनाती दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन
Sharvari wagh forgot her dialogues to see Rani Mukerji on the set of bunty aur babli 2 actress recalled
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान की 'पठान', सलमान खान की 'टाइगर' और ऋतिक रोशन की 'वॉर' शामिल हैं। 
Kangana Ranaut: दिलचस्प है कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' का किस्सा, अभिनेत्री गंवा चुकी थीं अपनी भूमिका फिर..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed