फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: दिलचस्प है कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' का किस्सा, अभिनेत्री गंवा चुकी थीं अपनी भूमिका फिर..

Mon, 02 Sep 2024 08:33 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 02 Sep 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut talk about how she got her first film Gangster directed by Anurag Basu
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपने दम पर फिल्में हिट कराने का दमखम रखती हैं। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। अपनी हर फिल्म में वह एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं। हाल में ही उन्होंने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' में उनकी जगह चित्रांगदा नजर आने वाली थीं, लेकिन अंत में आखिरकार ये फिल्म आकर उनकी झोली में गिरी। 

Emergency actress Kangana Ranaut talk about how she got her first film Gangster directed by Anurag Basu
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने ये इंटरव्यू दिया है, जिसमें में उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अफनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए ऑडिशन राउंड पास कर लिया था, लेकिन फिर महेश भट्ट को लगा कि वह फिल्म में इतना महत्वपूर्ण किरदार करने के लिए बहुत छोटी हैं। इसके बाद उन्हें इस किरदार के लिए मना कर दिया गया। हालांकि, आखिरकार ये फिल्म कंगना को ही मिली, लेकिन उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है। 

Emergency actress Kangana Ranaut talk about how she got her first film Gangster directed by Anurag Basu
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म हासिल करने का किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, "अनुराग बसु ने गैंगस्टर से पहले हिट फिल्म मर्डर बनाई थी। वह अपनी नई फिल्म के लिए एक नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे और मैं उस समय बहुत सारे ऑडिशन दे रही थी। मैं तब ऑडिशन के लिए जुहू स्थित उनके स्टूडियो गई। अनुराग भी वहां थे और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें मेरी तस्वीरें मिल गई हैं। फिर उन्होंने मुझसे कुछ काम करने को कहा।" अभिनेत्री ने आगे कहा," सबसे पहले, उन्होंने मुझे नशे में धुत एक सीन करने को कहा। उसके बाद, उन्होंने मुझसे रो कर दिखाने को कहा। इसके बाद उन्होंने मुझसे कुछ संवाद बोलने को कहा। मैंने वही किया, जो कहा गया और फिर उसके बाद मुझे घर भेज दिया गया।"
हेयरस्टाइल की वजह से खूब मशहूर हुई थीं साधना

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut talk about how she got her first film Gangster directed by Anurag Basu
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने आगे का किस्सा साझा करते हुए कहा, "कुछ दिनों बाद, मुझे अनुराग का फोन आया और मुझे बताया गया कि मुझे फाइनल कर लिया गया है। इसके कुछ दिनों बाद फिर से अनुराग ने मुझे फोन किया और कहा कि वो किरदार मैं नहीं कर रही हूं।" कंगना ने बताया कि उनसे अनुराग ने कहा कि महेश भट्ट सहमत नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो इस किरदार के लिए बहुत छोटी हैं। कंगना ने आगे बताया,"अनुराग ने यहां तक कहा कि चित्रांगदा को मेरे रोल के लिए चुना गया है, लेकिन फिर चित्रांगदा किसी कारण से फोन नहीं उठा रही थीं, इसलिए ये फिल्म मेरी झोली में आ गिरी।"
Pawan Kalyan: पवन कल्याण के जन्मदिन पर नहीं मिलेगा फैंस को तोहफा, 'ओजी'-'एचएचवीएम' के निर्माताओं का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut talk about how she got her first film Gangster directed by Anurag Basu
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

बताते चलें कि 'गैंगस्टर' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाइनी आहूजा और इमरान हाशमी नजर आए थे। फिल्म को अनुराग बसु ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आश्चर्यजनक रूप से सफल साबित हुई थी। फिल्म के लिए कंगना को उस वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। कंगना अब अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन, सह-निर्माण और लेखन भी उन्होंने किया है। फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी नजर आने वाले हैं। 
Sidharth Shukla: टीवी की दुनिया में कमाया था नाम, आज भी फैंस के असली 'बिग बॉस' हैं सिद्धार्थ शुक्ला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed