फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan: पवन कल्याण के जन्मदिन पर नहीं मिलेगा फैंस को तोहफा, 'ओजी'-'एचएचवीएम' के निर्माताओं का बड़ा फैसला

Mon, 02 Sep 2024 08:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Sep 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
pawan kalyan requests OG and Hari Hara Veera Mallu makers to postpone films announcements on his birthday
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @DVVMovies

सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म से जुड़ी घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। दरअसल, इस खास मौके को प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बनाने के लिए पावर स्टार की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा 'ओजी' के निर्माताओं ने कल एक विशेष पोस्टर के साथ फिल्म की पहली सिंगल रिलीज की तारीख की घोषणा करने की योजना बनाई थी।



 

pawan kalyan requests OG and Hari Hara Veera Mallu makers to postpone films announcements on his birthday
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @DVVMovies

हालांकि, इन सभी योजनाओं को निर्माताओं ने स्थगित कर दिया। दरअसल, 'ओजी' की टीम ने रविवार रात को एक्स पर घोषणा की कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण कल के लिए निर्धारित सभी घोषणाओं को रद्द कर दिया है। निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'ओजी एक ऐसी फिल्म है, जिसका जश्न आने वाले सालों तक मनाया जाएगा। आइए हम सब मिलकर इस दुख से बाहर निकलें और जल्द ही बड़े पैमाने पर जश्न मनाएं।'


 

pawan kalyan requests OG and Hari Hara Veera Mallu makers to postpone films announcements on his birthday
पवन कल्याण - फोटो : ANI
इसके साथ ही निर्माताओं ने एक और ट्वीट किया। एक अन्य ट्वीट में एक प्रशंसक को जवाब देते हुए 'ओजी' की टीम ने संकेत दिया कि पवन कल्याण के अनुरोध के बाद जन्मदिन पर की जाने वाली फिल्म से जुड़ी घोषणाओं को स्थगित कर दिया गया है। नई घोषणा की तारीख बहुत जल्द बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
pawan kalyan requests OG and Hari Hara Veera Mallu makers to postpone films announcements on his birthday
फिल्म 'ओजी' - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies

'ओजी' में पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और अभिनेत्री प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित, इस बिग बजट फिल्म को डीवीवी दानय्या द्वारा उनके डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत निर्मित किया जा रहा है। थमन साउंडट्रैक बना रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
pawan kalyan requests OG and Hari Hara Veera Mallu makers to postpone films announcements on his birthday
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : एक्स: @HHVMFilm

वहीं, इस बीच 'हरि हर वीरा मल्लू' के निर्माताओं ने भी घोषणा की है कि वे आज पवन कल्याण के जन्मदिन को मनाने के लिए कोई विशेष अपडेट जारी नहीं करेंगे, क्योंकि प्राकृतिक आपदा ने तेलुगु राज्यों को हिलाकर रख दिया है। अपडेट बाद में बताए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'हालांकि, हमने सभी पावर प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक पोस्टर की योजना बनाई है, लेकिन पवन कल्याण गारू के सिद्धांत अनुसार चल रही भीषण बाढ़ के कारण, यह जश्न मनाने का सही समय नहीं है। हमें उम्मीद है कि हर कोई इसे समझेगा और सहयोग करेगा।'



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed