{"_id":"63c93af3a54bd2312352857a","slug":"police-officer-uzma-khan-on-duty-for-pm-modi-went-into-labor-gave-birth-to-a-daughter-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: पीएम मोदी के लिए ड्यूटी पर तैनात उज्मा खान को हुआ लेबर पेन, बेटी को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पीएम मोदी के लिए ड्यूटी पर तैनात उज्मा खान को हुआ लेबर पेन, बेटी को दिया जन्म
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:13 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने किया जज्बे को सलाम, बोले- छुट्टी लेने का कहा तो बोलीं ड्यूटी है मेरी प्राथमिकता, अपने कार्यों से हमेशा सराहना पाती हैं उज्मा, पुलिसकर्मी साथियों को बांधती हैं राखी
विज्ञापन
1 of 2
उज़्मा खान
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर की उज्मा खान ने कर्तव्य परायणता की जो मिसाल पेश की है वह आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है. प्रेग्नेंसी में पूरा समय होने पर भी उन्होंने अवकाश लेने से मना कर दिया और ड्यूटी टाइम में हुए लेबर पेन के बाद बच्ची को जन्म दिया. हाल ही में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के चलते इंदौर बुलाया गया. इस लिहाज से इंदौर के पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां थी. इंदौर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार उज्मा खान ने इस बात की गंभीरता को समझा और प्रेग्नेंसी का पूरा समय होने के बावजूद ड्यूटी पर डटीं रही. उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अवकाश लेने के लिए कहा लेकिन उन्होंने अवकाश के लिए मना कर दिया. पीएम मोदी सोमवार नौ जनवरी को इंदौर पहुंचे और उज्मा दिन भर उनकी ड्यूटी में व्यस्त रहीं। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को भी ड्यूटी की और बुधवार रात ड्यूटी के बाद सुबह साढ़े सात बजे उन्हें लेबर पेन हुआ. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने बेटी को जन्म दिया.
2 of 2
उज़्मा खान
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
आरआई जयसिंग तोमर ने बताया की उज्मा इससे पहले भी अपने कार्यों से पुलिस डिपार्टमेंट में सराहना प्राप्त करती रहीं हैं. पीएम मोदी के आने और दो बड़े इवेंट होने से दस हजार पुलिसकर्मियों की जिम्म्मेदारी मुझे दी गई थी. उस टीम में उज्मा भी थी. मैंने उन्हें अवकाश लेने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. वे अपनी ड्यूटी के लिए बहुत समर्पित हैं. उन्होंने पूरे विभाग के लिए मिसाल कायम की है.
सभी गतिविधियों में आगे रहती हैं उज्मा
उज्मा पुलिस डिपार्टमेंट की सभी गतिविधियों में आगे रहती हैं. उनकी साथी पुलिसकर्मी सपना खत्री बताती हैं की डिपार्टमेंट में हर जगह उज्मा की तारीफ़ होती है. वे डिपार्टमेंट के लिए आदर्श हैं.
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।