{"_id":"68bc112f2a0da127430e2a6c","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-and-her-associates-should-be-hanged-raja-s-family-demands-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और साथियों को मिले फांसी, चार्जशीट पेश होने के बाद राजा के परिजनों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और साथियों को मिले फांसी, चार्जशीट पेश होने के बाद राजा के परिजनों की मांग
Sat, 06 Sep 2025 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:17 PM IST
सार
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पत्नी सोनम, प्रेमी राज कुशवाहा और तीन साथियों पर हत्या की साजिश व सबूत नष्ट करने का आरोप है। परिजनों ने पांचों को फांसी की मांग की। सोनम का भाई गोविंद पक्ष लेने के आरोप में घिरा।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 790 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक दिन बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार को मुख्य आरोपी पत्नी सोनम और अन्य चार आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
सोनम के भाई पर भी लगाए आरोप
इस मामले में कई नाटकीय मोड़ आए। सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसका बड़ा भाई गोविंद 11 जून को पीड़ित परिवार से मिला था और दावा किया था कि उसका परिवार सोनम से संबंध तोड़ चुका है और वह खुद न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा। लेकिन अब विपिन ने आरोप लगाया है कि गोविंद ने अपने व्यावसायिक हित बचाने के लिए झूठ बोला था और वह सोनम का पक्ष लेने के लिए वकील कर चुका है।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के परिजन जाएंगे शिलांग, कोर्ट में पेश चार्जशीट को देखेंगे

सोनम और राजा रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ये था मामला
पुलिस के अनुसार, राजा और सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और फिर सोहरा (चेरापूंजी) गए थे। 26 मई को दोनों लापता हो गए। सोहरा पुलिस, एसओटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। 2 जून को राजा का शव उमब्लाई क्षेत्र के अरलियांग रियात कुनोंगरिम की गहरी खाई से बरामद हुआ, जो प्रसिद्ध वेई सावडोंग जलप्रपात के पास है।
जांच में सामने आया कि सोनम का राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर तीन सुपारी किलर्स को हायर कर राजा की हत्या की साजिश रची। सोनम की मौजूदगी में राजपूत, चौहान और कुरमी ने राजा को खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर सोनम, कुशवाहा और तीनों हमलावरों को मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोप तय हुए हैं। बाद में लोकेंद्र तोमर, बल्ला अहिरवार और शिलॉम जेम्स को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनम ने की परिजनों से फोन पर चर्चा
अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी के अलावा उसकी मदद करने वाले चार आरोपी शिलांग जेल में बंद है। जेल से सप्ताह में एक बार विचाराधीन कैदियों को फोन करने की छूट रहती है। राजा के परिजनों को यह जानकारी मिली है कि सोनम ने आधा दर्जन बार अपने माता-पिता व भाई से चर्चा की है। विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी पिछले माह शिलांग गया था। उसने अपनी बहन के लिए वहां वकील भी हायर किए हैं,जबकि वह हमसे कहता रहा है कि सोनम ने गलत किया है। वह उसे सख्त सजा दिलाने में हमारी मदद करेगा।