{"_id":"63399558f5747650203bc391","slug":"the-mayor-came-to-the-city-with-the-number-one-award-for-the-sixth-time-was-warmly-welcomed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan Awards: छठी बार नंबर वन का पुरस्कार लेकर शहर लौटे महापौर, जमकर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachh Survekshan Awards: छठी बार नंबर वन का पुरस्कार लेकर शहर लौटे महापौर, जमकर हुआ स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:29 PM IST
सार
Swachh Survekshan Awards: छठी बार नंबर वन का पुरस्कार लेकर शहर आए महापौर, जमकर हुआ स्वागत Swachh Survekshan Awards: Mayor came to the city with the number one award for the sixth time, was warmly welcomed
विज्ञापन
1 of 4
स्वच्छता का अवॉर्ड लेकर पहुंचे अफसरों-महापौर जुलूस के रूप में राजवाड़ा तक पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में अपनी स्वच्छता का डंका बजाने वाले इंदौर में अवॉर्ड का भी जोरदार स्वागत किया गया। रविवार शाम महापौर और निगम के अधिकारी पुरस्कार लेकर इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। वहीं उनका स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में स्वच्छता जुलूस निकाला गया।
बता दें कि लगातार अपनी उपलब्धियों से देशभर में अलग पहचान रखने वाले इंदौर ने स्वच्छता में परचम बरकरार रखा है। इंदौर से मुकाबले में दूर-दूर तक कोई शहर नहीं है। स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार लेकर रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित निगम और प्रशासन के अफसर, 19 सीएसआइ और सफाई मित्र इंदौर लौटे हैं। स्वागत के बाद जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस इंदौर एयरपोर्ट से आरंभ हुआ। बड़ा गणपति, जवाहर मार्ग होते हुए राजवाड़ा पहुंचा। इस मार्ग पर जगह-जगह व्यापारी व सामजिक संगठन ने पुरस्कार लेकर लौटने वाले दल का स्वागत किया।
2 of 4
हवाई अड्डे पर दिल्ली गई टीम का लौटने पर स्वागत किया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश अय्यर सम्मान में लगाएंगे झाड़ू
इंदौर के ख्यात क्रिकेटर, इंडियन स्वच्छता लीग में ‘इंक्रेडिबल इंदौरी’ टीम के कप्तान वेंकटेश अय्यर सम्मान स्वरूप झाड़ू लगाएंगे। उनके साथ उनकी मां और सिका स्कूल के कर्मचारी भी रहेंगे। निगम के एनजीओ की टीम भी साथ रहेगी। ये सभी स्कीम नंबर 54 में सड़क पर झाडू लगाएंगे।
3 of 4
देश में नंबर वन बनने का पुरस्कार लेकर इंदौर लौटे महापौर
- फोटो : सोशल मीडिया
सफाई मित्रों का होगा सम्मान
शहर का स्वच्छता में तमगा बरकरार रखने वाले सफाई मित्रों, घर-घर से कचरा एकत्र करने वालों का योगदान महत्वपूर्ण है। इसी के तहर उनका शहर की कई कॉलोनियों में उनका सम्मान किया जा रहा है। फलों से स्वागत और मिठाई से मुंह मीठा कराया जा रहा है। इंदौर के स्वच्छता में छक्का लगाने के बाद नगर निगम ने नया गााना लांच किया है। यह रविवार सुबह से शहरभर में निगम की कचरा गाड़ियों में बजने भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्वच्छता का अवॉर्ड लेकर इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि लगातार छठी बार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। हमें अब स्वच्छता में नए आयाम तय करना है। वायु और जल की स्वच्छता पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता के अलावा हम शहर को ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में भी काम करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।