सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jabalpur: आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल होंगे मां नर्मदा के घाट, मंत्री राकेश सिंह ने साझा की जानकारी; तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
सार

मां नर्मदा के तट पर स्थित घाट अब पूरी तरह से जगमग होंगे। मां सरयू की तर्ज मां नर्मदा के घाटों को विकसित करने की सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई है, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस मामले पर एक प्रेसवार्ता की है। चलिए जानते हैं क्या-क्या कहा है..?
 

विज्ञापन
Jabalpur News Minister Rakesh Singh gave information about development and modernization of Narmada gh
मां नर्मदा के घाटों के विकास के लिए मॉडल तैयार। कुछ ऐसे दिखेंगे जल्द। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर में मां सरयू के तर्ज पर मां नर्मदा का पावन तट को विकसित करने के प्रारूप के प्रस्तुतीकरण लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने समदड़िया होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। बता दें, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जबलपुर के घाटों का विकास सरयू की तर्ज पर करने की घोषणा की थी।


 
Trending Videos
Jabalpur News Minister Rakesh Singh gave information about development and modernization of Narmada gh
प्रवेश द्वार का चित्र। - फोटो : अमर उजाला
मां नर्मदा की गोद में स्थित है गौरीघाट
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा जिनकी प्रत्येक लहर में आस्था, संस्कृति और जीवन की धारा बहती है। जबलपुर में मां नर्मदा की गोद में स्थित है गौरीघाट। यहां, मां नर्मदा की शांत लहरें श्रद्धालुओं को शांति और शक्ति दोनों प्रदान करती हैं। प्रत्येक घाट पर स्नान, पूजा और ध्यान की पवित्रता समाई हुई है। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर खींचती है। गौरीघाट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्मिक पर्यटन का भी गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jabalpur News Minister Rakesh Singh gave information about development and modernization of Narmada gh
बनने के बाद कुछ ऐसा दिखेगा विसर्जन कुंड। - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन मंदिर को यथावत रखते हुए होगा निर्माण
राकेश सिंह ने बताया यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर को यथावत रखते हुए घाटों का विकास किया जाएगा। यहां से थोड़ा आगे दरोगा घाट की तरफ एक बड़ा ‘नाव घाट’ बनाया जाएगा। दरोगा घाट पर भी श्रद्धालुओं के उतरने के लिए व्यवस्थित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। घाट की दीवारों पर आर्टवर्क एवं म्युरेल्स के माध्यम से मां नर्मदा की गाथा का चित्रण भी किया जाएगा।
 
Jabalpur News Minister Rakesh Singh gave information about development and modernization of Narmada gh
आरती घाट इस तरह बनकर होगा तैयार। - फोटो : अमर उजाला
संध्या आरती के लिए बनेंगे भव्य मंच
यहां पर संध्या आरती के लिए स्थान निश्चित किया गया है। संध्या आरती के लिए पांच भव्य मंच निर्मित किए जाएंगे। ये मंच श्रद्धालुओं को दिव्य और अलौकिक अनुभूति प्रदान करेंगे। आरती स्थल के सामने एक विशेष बैठक स्थल बनाया जाएगा, जहां श्रद्धालु भक्ति भाव से आरती की अनुभूति में लीन हो सकेंगे। आरती स्थल के पीछे की ओर चौड़ी सीढ़ियां बनाई जा रही हैं, यहां से भी श्रद्धालु आरती का आनंद ले सकेंगे। वर्षा ऋतु में भी माँ नर्मदा की आरती निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए सीढ़ियों के ऊपर विशेष स्थान का निर्माण किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Jabalpur News Minister Rakesh Singh gave information about development and modernization of Narmada gh
चैनल का किया जाएगा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं के स्नान एवं पूजन के लिए बनाया जाएगा चैनल
पीसी में बताया गया कि गौरीघाट के प्रवेश पर सड़क की ढलान को आसान और चौड़ा बनाया जाएगा, ताकि घाटों के रखरखाव हेतु वाहन एवं अन्य उपकरण आसानी से पहुंच सकें। गौरीघाट से प्रारंभ होकर एक चैनल का निर्माण किया जाएगा, जो लगभग 800 मीटर लंबा, औसतन 15 मीटर चौड़ा और करीब 1 मीटर गहरा होगा। यहां इस चौनल के माध्यम से मां नर्मदा की जलधारा को श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इस चैनल से मां नर्मदा की मुख्य धारा को प्रदूषण-मुक्त रखते हुए श्रद्धालुओं के स्नान एवं पूजन के लिए बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित व्यवस्था मिल सकेगी। इस चैनल के दो भाग होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed