सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Khandwa News: संत ब्रजराज पुरी की मौत पर विवाद, 5 दिन बाद समाधि खोदकर निकाला शव, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 08:42 PM IST
सार

ओंकारेश्वर में संत ब्रजराज पुरी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। संत समाज और परिजनों के दबाव के बाद 5 दिन बाद समाधि खोदकर संत का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।
 

विज्ञापन
Khandwa News: Row over saint Brajraj Puri’s death, body exhumed after 5 days, postmortem to reveal truth
संत की मौत पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में संत ब्रजराज पुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। संत समाज और परिजनों की मांग के बाद मृत्यु के करीब 5 दिन बाद गुरुवार को संत की समाधि खोदकर शव बाहर निकाला गया और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।



महंत ब्रजराज पुरी का 5 अप्रैल को निधन हो गया था, वे ओंकार पर्वत स्थित ओंकार बिंदु पर निवास करते थे। निधन के दिन ही दोपहर में जल्दबाजी में उन्हें संत परंपरा के अनुसार समाधि दे दी गई लेकिन इसी प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Trending Videos
Khandwa News: Row over saint Brajraj Puri’s death, body exhumed after 5 days, postmortem to reveal truth
संत ब्रजराज पुरी की मौत पर गहराया विवाद - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन का एक्शन, 5 घंटे चली प्रक्रिया
संतों और परिजनों द्वारा संदेह जताए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम की अनुमति के बाद थाना मांधाता पुलिस, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे चली कार्रवाई के बाद समाधि को खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों के अनुसार शव के विभिन्न अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khandwa News: Row over saint Brajraj Puri’s death, body exhumed after 5 days, postmortem to reveal truth
5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल, चेन और नकदी गायब- हत्या की आशंका
संत ओंकार दास उदासीन (राजेंद्र वर्मा) और मृतक के परिजनों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर दावा किया था कि महंत के दो मोबाइल फोन, सोने की चेन और नगदी गायब हैं। इन तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका जताई गई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

Khandwa News: Row over saint Brajraj Puri’s death, body exhumed after 5 days, postmortem to reveal truth
ट्रस्ट की जमीन को लेकर उठा विवाद - फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट की जमीन को लेकर भी उठा विवाद
मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी सामने आया कि मृत्यु से दो दिन पहले महंत ब्रजराज पुरी ने सोशल मीडिया पर ट्रस्ट की 73 एकड़ जमीन में गड़बड़ी और नाम परिवर्तन को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने खुद को ट्रस्ट से हटाने और झूठे केस में फंसाने की बात भी कही थी। इससे उनकी मौत को लेकर संदेह और गहरा गया।
विज्ञापन
Khandwa News: Row over saint Brajraj Puri’s death, body exhumed after 5 days, postmortem to reveal truth
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्या था मामला
गौरतलब है कि महंत ब्रजराज पुरी महाराज का 5 अप्रैल को निधन होने के तुरंत बाद उसी दिन दोपहर में उन्हें संत परंपरा के अनुसार समाधि दे दी गई थी। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर शुरू से ही सवाल उठने लगे थे। संत समाज के एक वर्ग और परिजनों का आरोप था कि इतनी जल्दी और सभी संतों की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार करना संदेह पैदा करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed