सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: बैतूल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, ससुराल से बेटी को पहली बार लेने गए थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 02:00 PM IST
सार

बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया और कान्हेगांव मार्ग पर हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच सड़क के किनारे पलट गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Five people killed, more than 20 injured after tractor-trolley overturned in Betul, went to pick up daughter for the first time from in-laws' house
ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश मैं बैतूल जिले में बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार थे।

 
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया और कान्हेगांव मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बोंदरी गांव के डोमा उइके की बेटी सरोज की शादी दो दिन पहले इमली ढाना में हुई थी। गांव के लोग बेटी को ससुराल से पहली बार लेने के लिए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली से इमली ढाना गए थे। सरोज को जीप से गांव भिजवा दिया गया था। बाकी ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग गांव लौट रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर कान्हेगांव और केसिया गांव के बीच सड़क के किनारे पलट गई।
 
Madhya Pradesh: Five people killed, more than 20 injured after tractor-trolley overturned in Betul, went to pick up daughter for the first time from in-laws' house
घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार कुछ लोग दब गए, औऱ कुछ सड़क पर इधर-उधर उछलकर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वाहन एवं हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची।  हादसे में पांच लोगों की गंभीर चोट आने से मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।
 
Madhya Pradesh: Five people killed, more than 20 injured after tractor-trolley overturned in Betul, went to pick up daughter for the first time from in-laws' house
हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों की मौके पर मौत हो गई, उनकी पहचान बोदंरी गांव के सम्मु पिता मन्नी उईके (70), ओझु पिता गरीबा अहाके (60), शिवदयाल पिता करनु मर्सकोले (50), मलिया पति मिजुं काकोडिया (50) और सुगंधी पति सूरज (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में घायल और मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed