Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Jyotiraditya Scindia's son Aryaman becomes vice-president of Gwalior Cricket Association
{"_id":"6249b0eef9ccf446cf5d4338","slug":"madhya-pradesh-jyotiraditya-scindia-s-son-aryaman-becomes-vice-president-of-gwalior-cricket-association","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:12 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। नई कार्यकारिणी को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे राजनीति में भी कदम रखने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 3
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। नई कार्यकारिणी को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे राजनीति में भी कदम रखने वाले हैं।
2 of 3
ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया
- फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 27 मार्च को हुई थी। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी।
रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इसके अनुसार प्रशांत मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। महाआर्यमन सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक वे एसोसिएशन के सदस्य थे। उनके साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष रहे संजय आहूजा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र बापना को कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रखा गया है।
3 of 3
चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घर पहुंचे। आर्यमन को पीएम ने अपने करीब खड़ा किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 27 साल के महाआर्यमन सिंधिया जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं। इसके पीछे दो वजहों पर जोर दिया जा रहा है। पहली ये कि माधवराव सिंधिया, फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए ही राजनीति में कदम रखा था। दूसरी चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घर पहुंचे। महाआर्यमन को पीएम ने अपने करीब खड़ा किया था। महाआर्यमन पिता के प्रचार की बागडोर संभाले रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।