Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh News: Class-6 students shows honesty; returns bag full of gold and silver jewelery worth 7 lakhs in Raisen
{"_id":"62147e1f70990347be0596f4","slug":"madhya-pradesh-news-class-6-students-shows-honesty-returns-bag-full-of-gold-and-silver-jewelery-worth-7-lakhs-in-raisen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजदूर की बेटी की ईमानदारी: रायसेन में कक्षा-6 की छात्रा ने 7 लाख के सोने के जेवरों से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की बेटी की ईमानदारी: रायसेन में कक्षा-6 की छात्रा ने 7 लाख के सोने के जेवरों से भरा बैग लौटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक दलित मजदूर की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कक्षा-6 की छात्रा को करीब 7 लाख रुपये मूल्य के जेवरों का बैग मिला था, जो उसने पिता के साथ आकर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
1 of 4
रायसेन में कक्षा-6 की छात्रा रीना ने 7 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लौटाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा में कक्षा-6 की छात्रा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उसे रास्ते में एक बैग मिला, जिसमें 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात थे। उसने अपने पिता के साथ आकर उसे थाने में लौटाया। जेवरों के वास्तविक मालिक को बैग लौटा दिया गया है, जिसने लड़की को पुरस्कार के तौर 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
2 of 4
रायसेन में मजदूर की बेटी ने सोने के जेवरों से भरा बैग पुलिस को सुपूर्द किया।
- फोटो : अमर उजाला
मामला 20 फरवरी का है। यशपाल पटेल निवासी ककरुआ की बेटी का सोने के जेवरों से भरा बैग सड़क पर गिर गया था। यह बैग उदयपुरा के दलित मजदूर मंगल सिंह की बेटी रीना को मिला। उसने काफी देर तक इंतजार किया कि बैग लेने लोग आएंगे। जब कोई न आया तो उसने बैग उठाया और घर चली गई। अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। रीना के पिता मंगल सिंह यह बैग लेकर इलाके के प्रतिष्ठित डॉ. मोहनलाल बड़कुर के घर ले गए। वहां से पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान यशपाल पटेल की बेटी जब घर पहुंची तो उसे पता चला कि बैग गिर गया है। उसने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही व्हाट्सएप पर इसका संदेश भी प्रसारित किया गया।
3 of 4
रीना अपने पिता मंगल सिंह के साथ
- फोटो : अमर उजाला
जब कोई नहीं आया तो घर ले आई बैग
रीना ने बताया कि वह खेत से लौट रही थी। तब उसे रास्ते में बैग मिला। वह काफी देर तक वहां खड़ी रहीं। जब बैग लेने कोई नहीं आया तो आधे घंटे बाद वह बैग लेकर घर आ गई। उसने बताया था कि उसने बैग खोलकर देखा था। उसे पता था कि अंदर जेवरात हैं, पर उसने उन्हें जस का तस छोड़ दिया। घर आकर माता-पिता को बैग की जानकारी दी। उसके पिता मंगल सिंह सोमवार सुबह रीना और बैग लेकर डॉ. बड़कुर के पास पहुंचे। वहीं से पुलिस को जेवरों से भरा बैग मिलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रीना को आभूषण मालिक ने 51 हजार रुपये और थाना प्रभारी ने 1,100 रुपये देकर सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और नगरजनों ने किया सम्मान
पुलिस और उदयपुरा के स्थानीय लोगों ने रीना का सम्मान किया। आभूषण मालिक ने अपनी तरह से 51 हजार रुपये नगद और गुलदस्ते से रीना का सम्मान किया। इसी तरह थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने अपनी तरफ से ग्यारह सौ रुपये का पुरस्कार देकर रीना को सम्मानित किया। स्थानीय नागरिक बृजगोपाल लोया ने बताया कि ईमानदारी दिखाने वालों का सम्मान करना आवश्यक है। यह लोगों को ईमानदार बने रहने की प्रेरणा देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।