Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Taking selfie by climbing on top of engine in Chhatarpur, died after being hit by electric line
{"_id":"624e88a91c88fd699305948a","slug":"madhya-pradesh-taking-selfie-by-climbing-on-top-of-engine-in-chhatarpur-died-after-being-hit-by-electric-line","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छतरपुर में इंजन के ऊपर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: छतरपुर में इंजन के ऊपर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से हो गई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:16 PM IST
सार
छतरपुर में रेलवे इंजन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
1 of 4
इसी इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश में हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेने का दुस्साहस किया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके कपड़ों में आग लगई गई और इससे उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए उसके परिजनों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस में तोड़फोड़ की। स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट करते हुए उसे पटरी पर पटक दिया। जिंदा जलाने की धमकी तक दी गई।
2 of 4
छतरपुर में रेलवे इंजन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
मामला छतरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह का है। डिप्टी स्टेशन मास्टर शुभांग पटेल ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े छह बजे दो-तीन लड़के आए और उन्होंने बताया कि एक लड़का इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। वह वायर की चपेट में आकर गिर गया है। पॉइंट्समैन और आरपीएफ के जवानों को भेजा। बॉडी काली पड़ चुकी थी। सिर में से खून आ रहा था। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई।
3 of 4
युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप- गलती रेलवे स्टेशन की
परिजनों के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम सुहेल मंसूरी है। वह स्टेशन पर क्यों आया, किसी को पता नहीं है। उसकी मौत इंजन के ऊपर करंट लगने से हुई है। सुहेल की मां रुखसाना बेगम का आरोप है कि रेलवे वालों की गलती से सुहेल की मौत हुई है। वहीं, उसके भाई रोशन का आरोप है कि पूरी ट्रेन में करंट आ रहा था। वह लोग पानी पीने स्टेशन आए थे और हाईटेंशन लाइन ने सुहेल को ऊपर खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने स्टेशन मास्टर के ऑफिस में पैनल रूम का दरवाजा तोड़ दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेशन मास्टर के ऑफिस में तोड़फोड़
सुहेल के रिश्तेदारों ने सुबह सात बजे के करीब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया। पटेल का कहना है कि सवा सात बजे के करीब पांच-छह लड़के आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। केबिन का दरवाजा तोड़ दिया। मुझ पर दबाव डाल रहे थे कि लाइन शुरू करो और लाश उतारो। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। रेलवे लाइन पर पटक दिया। मेरा ही बेल्ट निकालकर मुझे पीटा। आरपीएफ का दो लोगों का स्टाफ है, वह बीच-बचाव करता रहा। खजुराहो आरपीएफ के जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट हुई है। ऑफिस में तोड़फोड़ कर रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई है। हमारे गार्ड कम होने से परिजनों को संभालना मुश्किल था। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।