फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ऐतिहासिक और अनुकरणीय बना बूथ विस्तारक अभियान

Thu, 24 Feb 2022 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 08:54 PM IST
सार

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि इस अभियान से हमें सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के रूप में नई ताकत मिली है, कई नए लोग सामने आए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The booth expansion campaign became historic and exemplary due to the hard work of the workers
बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने जो बूथ विस्तारक अभियान हाथ में लिया था, कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से उस अभियान को न सिर्फ ऐतिहासिक बना दिया है, बल्कि मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जो काम हुए हैं, वो पूरे देश के लिए अनुकरणीय बन गए हैं। इस अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारकों के साथ-साथ पार्टी नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह की सक्रियता दिखाई, उससे पूरे संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।


यह बात पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अभियान की समीक्षा बैठक में कही। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारियों ने भाग लिया।
 
Madhya Pradesh: The booth expansion campaign became historic and exemplary due to the hard work of the workers
मध्य प्रदेश में यह ऐतिहासिक अभियान सभी की भागीदारी से ही सफल हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि इस अभियान से हमें सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के रूप में नई ताकत मिली है, कई नए लोग सामने आए हैं। इस नई ताकत के समुचित उपयोग के लिए योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनेक कार्यक्रम ऐसे हैं, जिन्हें बूथ स्तर पर आयोजित किया जाना है। इनमें से प्रत्येक कार्यक्रम के लिए बूथ समिति के किसी सदस्य को प्रभारी बनाएं, इससे उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग हो सकेगा।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि मध्य प्रदेश में यह ऐतिहासिक अभियान सभी की भागीदारी से ही सफल हुआ है। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ लगभग तीन लाख कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हमें ये परिणाम हासिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को एक अनुकरणीय अभियान बना दिया है और अन्य प्रदेशों के लोग भविष्य में हमारे इस अभियान से ही सीख लेंगे। इस अभियान की सफलता ही स्व. कुशाभाऊ ठाकरे को सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
Madhya Pradesh: The booth expansion campaign became historic and exemplary due to the hard work of the workers
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान राजनीतिक इतिहास की कोई सामान्य घटना नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान राजनीतिक इतिहास की कोई सामान्य घटना नहीं है। इस अभियान के दौरान जो चीजें सामने आई हैं, जो उपलबधियां हासिल हुई हैं, उनकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ता उन परिवारों, समाजों और वर्गों के बीच पहुंचे जहां पहले हमारा जाना नहीं हुआ था। इसका परिणाम यह हुआ कि कहीं अनुसूचित जाति के पूरे गांव ने भाजपा की सदस्यता ले ली, तो कही अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और युवाओं ने समर्पण निधि में योगदान दिया। यह अभियान विभिन्न वर्गों, समाजों को पार्टी से जोड़ने की शुरुआत है, जिसे हमें स्थायित्व देना है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि हर अभियान एक चढ़ाई की तरह होता है। उसमें जिस तरह से चढ़ाई की जाती है, उसी तरह से उतरना भी होता है। श्री भगत ने कहा कि यह अभियान हमारे लिए एक परीक्षा की तरह था, लेकिन हमने योजना के अनुसार काम किया, इसलिए हमें परेशानी नहीं आई। भगत ने कहा कि समीक्षा का उद्देश्य अच्छी चीजों को उभारना है। इसलिए बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी इस अभियान के दौरान किए गए काम की समीक्षा करें और उन कार्यकर्ताओं को रेखांकित करें, जिन्होंने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बैठक के प्रारंभ में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संक्षेपिका प्रस्तुत की। संचालन प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed