Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Union Minister Gadkari said - Air taxi will run in Ujjain, the roads of MP will be like America in the next five years
{"_id":"621777705cb2e90162535ce4","slug":"madhya-pradesh-union-minister-gadkari-said-air-taxi-will-run-in-ujjain-the-roads-of-mp-will-be-like-america-in-the-next-five-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- उज्जैन में चलेगी एयर टैक्सी, अगले पांच सालों में अमेरिका जैसी होंगी मप्र की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- उज्जैन में चलेगी एयर टैक्सी, अगले पांच सालों में अमेरिका जैसी होंगी मप्र की सड़कें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:47 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र को सड़कों की सौगात दी। गुरुवार को उज्जैन में 11 सडकों का शिलान्यास किया। इस दौरान कहा कि मप्र की सड़कें आने वाले पांच सालों में अमेरिका जैसी होंगी। उज्जैन में एयर टैक्सी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
1 of 8
मंत्री गडकरी और सीएम शिवराज ने किए महाकाल दर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश के लिए गुरुवार का दिन उपलब्धिभरा रहा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मप्र को 11 सड़कों की सौगात दी। उज्जैन में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ जिसमें गडकरी ने 534 किमी लंबी सड़कों का शिलान्यास किया। इनकी लागत 5722 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में गडकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच सालों में मप्र की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।
2 of 8
उज्जैन पहुंचकर गडकरी ने किया 11 सड़कों का शिलान्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को मंत्री गडकरी उज्जैन पहुंचे। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सबसे पहले गडकरी महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज भी थे। यहां बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। मुख्यमंत्री चौहान ने गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट किया।
3 of 8
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने किया महाकाल का अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने भी पूजन किया और महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के लिए 11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इसके बाद आगर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीएम शिवराज ने मंत्री गडकरी को भेंट किया स्मृति चिह्न
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल के दर्शन के बाद सीएम शिवराज सिंह और मंत्री गडकरी बाहर आए। यहां सीएम शिवराज ने मंत्री गडकरी को सुंदर स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
5 of 8
संबोधित करते मंत्री गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ने कहा- हवा में बस चलने की बात असंभव नहीं
कार्यक्रम में मंत्री नितिन गडकरी ने 11 सड़कों का शिलान्यास किया। संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी। महाकाल की नगरी उज्जैन में एयर टैक्सी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर तक श्रद्धालु एयर टैक्सी के जरिए मंदिर जा सकेंगे। चंबल नदी में फ्लाइंग बोट चलाई जाएगी। गडकरी बोले कि मुख्यमंत्री जी ने हवा में बस चलने की बात कही, वह असंभव नहीं है। उत्तराखंड में 16, हिमाचल में 15 रोप-वे बना रहे हैं। उज्जैन में फ्लायओवर की जगह लाइट रेल और एयरपोर्ट की तरह बस पोर्ट भी बना सकते हैं। आप मुझे प्रस्ताव भेजें। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश में हम 12 हजार करोड़ रुपए का एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। यह हाईवे उज्जैन से मिलने के बाद उज्जैन से मुंबई 8 घंटे में, उज्जैन से दिल्ली 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका काफी हिस्सा मध्यप्रदेश में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।