सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP LS Election: मप्र में प्रचार को धार देने पहुंचे अमित शाह, कहा-कांग्रेस अब सपने में भी सत्ता में नहीं आएगी

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 08:18 PM IST
सार

अमित शाह मंडला और कटनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य परिवार को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन
MP LS Election: Amit Shah arrived in Madhya Pradesh to sharpen the campaign, targeted Congress
मंडला में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंडला और कटनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस सहित तमाम विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस सपने में भी सत्ता में नहीं आ पाएगी। 

कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए है, वहीं दूसरी तरफ परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार वाला इंडी गठबंधन है। मोदी जी का उद्देश्य गरीब, आदिवासी और पिछड़े समाज के प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान करना है, जबकि विपक्षी गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य परिवार को आगे बढ़ाना है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में 95 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया है। 70 लाख महिलाओं के घर में नल से जल पहुंचाया है। 4 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया है। 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं। 83 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए हैं और 42 लाख गरीबों को आवास दिया है। भाजपा सरकार ने पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया है। 

 
Trending Videos
MP LS Election: Amit Shah arrived in Madhya Pradesh to sharpen the campaign, targeted Congress
मंडला में अमित शाह की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पर बोला हमला 
कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हमारी सरकार ने पहली बार एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरे जनजातीय समाज को सम्मान दिया। बिरसा मुंडा जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाना शुरू किया। भाजपा सरकार ने पेसा अधिनियम को सबसे पहले मध्य प्रदेश में धरातल पर लागू किया है। भाजपा सरकार ने सैकड़ों एकलव्य विद्यालय बनाए हैं, आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के रूप में आवंटित किए हैं। कांग्रेस ने “डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड” की जगह “डायनेस्टी मैनेजमेंट फंड” बनाया। मोदी जी चाहते हैं कि देश आगे बढ़े, लेकिन इंडी गठबंधन के नेता चाहते हैं उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बनर्जी, शरद पवार, स्टालिन और सोनिया सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेता अपने बेटे-बेटी को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं। सिर्फ अपने परिवार का भला सोचने वाले नेता कभी देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित कभी नहीं सोच सकते। भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुँच गयी है। भाजपा सरकार वर्ष 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगी।

राम मंदिर के मुद्दे के लटकाया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर 500 वर्षों की प्रतीक्षा को खत्म किया है। रामलला 500 वर्षों के बाद राम नवमी अपने भव्य महल में मनाएंगे। भाजपा सरकार में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर नवीनीकरण और महाकाली मंदिर की पुनर्स्थापना सहित अनेक मंदिरों की पुनर्स्थापना की गई है। कांग्रेस नेता कश्मीर को भारत के अन्य राज्यों से जोड़ने पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस ये भूल गई कि हमने धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का एक अटूट हिस्सा बना दिया है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक पूरे देश को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में बांटे रखा। कांग्रेस ने देश में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाला किए और जब उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें समस्या हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP LS Election: Amit Shah arrived in Madhya Pradesh to sharpen the campaign, targeted Congress
कटनी में संबोधित करते अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
शाह ने कहा कि पिछले दो दशक में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में मध्यप्रदेश में 906 किमी का नर्मदा एक्सप्रेसवे, 3000 करोड़ की लागत से रेलवे लाइन और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया। इसके अलावा जनजातीय कृषि उपज जैसे कोदो, कुटकी, रागी, मक्का को मिलेट के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई,  हेलन सिंचाई परियोजना के तहत 12 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया, चिंकी बोरास बराज बहुउद्देशीय परियोजना, सिवनी में 210 करोड़ का राजमार्ग, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में मेडिकल कॉलेज बनवाए।

देरी से पहुंचे अमित शाह ने माफी मांग जनता का जीता दिल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कटनी जिले के बरही नगर परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस समेत इंडिया का गठबंधन के तमाम दलों को भ्रष्टाचार और परिवार से ग्रसित बताया जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए साथ खड़े हैं। जनसभा का पूरा कार्यक्रम बरही स्थित विजयनाथ धाम के मैदान पर आयोजित किया गया, जहां शामिल होने राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले सभा में शामिल हुए जनता से देरी से आने पर माफी मांगने हुए सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद कांग्रेस पर कॉमन वेल्थ, 2जी घोटाला, लैंड फॉर जॉब जैसे घोटालों का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए 12 हजार करोड़ का घोटाला किया जाना बताया। वहीं कांग्रेस सरकार के 2004 से 2014 के विकास कार्यों की तुलना मोदी सरकार के 10 साल से करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने 4 गुना ज्यादा विकास किया है। कमलनाथ को बंटाधार बोलते हुए कहा उनका भी कच्चा चिट्ठा लेकर आया हूं। 
MP LS Election: Amit Shah arrived in Madhya Pradesh to sharpen the campaign, targeted Congress
मंडला में सीएम मोहन यादव ने भी सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा ने जो कहा वह किया - डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंडला रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पौरूष, पराक्रम और पुरूषार्थ की धरती है। हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंडला की धरती पर पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं पर 125 रुपये का बोनस दे रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के समय जो कहा गया है, उतना बोनस किसानों को दिया जाएगा। मैंने कैबिनेट की पहली बैठक रानी दुर्गावती को सम्मान देते हुए जबलपुर में की थी। 

कांग्रेस के पूर्व महापौर भाजपा में शामिल
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष कटनी में कांग्रेस के पूर्व महापौर और प्रदेश पदाधिकारी बृजेन्द्र मिश्रा राजा भैया एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी सोनी सहित 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
MP LS Election: मप्र में प्रचार को धार देने पहुंचे अमित शाह, कहा-कांग्रेस अब सपने में भी सत्ता में नहीं आएगी MP LS Election: Amit Shah arrived in Madhya Pradesh to sharpen the campaign, said - Congress will not come to power even in dreams.

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed