फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरैना: चंबल के बीहड़ों में बदमाशों ने लूटी मालगाड़ी से शकर की बोरियां, पुलिस मुठभेड़ में चली गोलियां

Wed, 06 Apr 2022 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 03:58 PM IST
सार

चंबल के बीहड़ों में बदमाशों द्वारा मालगाड़ी ट्रेन लूटने की घटना सामने आई है। इसमें बदमाशों और आरपीएफ के बीच मुठभेड़ भी हुई। जमकर गोलियां चलीं। एक बदमाश घायल हुआ है। सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। आगे की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Morena: In morena, miscreants looted sacks of sugar from a goods train, bullets fired on police
बुधवार रात सिकरौदा स्टेशन के आउटर पर खड़ी शकर से भरी मालगाड़ी लूटने की कोशिश की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
चंबल के बीहड़ों में बदमाशों द्वारा मालगाड़ी ट्रेन लूटने की घटना सामने आई है। इसमें बदमाशों और आरपीएफ के बीच मुठभेड़ भी हुई। जमकर गोलियां चलीं। एक बदमाश घायल हुआ है। सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। आगे की जांच जारी है।

 
Morena: In morena, miscreants looted sacks of sugar from a goods train, bullets fired on police
अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बोगी को काटकर उसमें से शक्कर की बोरी चोरी करने का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात सिकरौदा स्टेशन के आउटर पर खड़ी शकर से भरी मालगाड़ी से दो दर्जन से अधिक बदमाश बोरियां लूटकर ले जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एक बदमाश को गोली लगने से घायल हुआ है। सुबह मौके भारी पुलिस बल पहुंचा। सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। मालगाड़ी से कितनी बोरियां चोरी हुईं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Morena: In morena, miscreants looted sacks of sugar from a goods train, bullets fired on police
सर्चिंग के दौरान खेतों से 42 बोरी शक्कर की बरामद भी कर ली गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
मुरैना के चंबल बीहड़ के निकट सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास रात लगभग 2 से 3 के बीच गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। जिसके चलते वहां से गुजर रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन गोवा एक्सप्रेस में लगाकर रवाना किया गया। जिसके बाद वहां खड़ी मालगाड़ी से दो दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बोगी को काटकर उसमें से शक्कर की बोरी चोरी करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। आरपीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग के बाद बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद खेतों में जब सर्चिंग की गई तो 40 बोरी शकर और एक बदमाश घायल मिला। जिसके पैर में गोली लगी हुई थी। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Morena: In morena, miscreants looted sacks of sugar from a goods train, bullets fired on police
आरपीएफ की मानें तो इस घटना में लगभग 2 दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे। - फोटो : अमर उजाला
चंबल में इस तरह से मालगाड़ी को लूटने का प्रयास की घटना लंबे समय के बाद सामने आई है। आरपीएफ की मानें तो इस घटना में लगभग 2 दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे। पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed