{"_id":"67ea8a20852d144c3005c3d6","slug":"mp-news-fire-broke-out-in-bogie-of-barauni-express-train-was-sent-off-after-one-and-a-quarter-hour-of-effort-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: बरौनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, सवा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बरौनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, सवा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को किया रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:00 PM IST
सार
नर्मदापुरम के खुटवासा स्टेशन के पास 19483 बरौनी एक्सप्रेस की पीछे की बोगी में आग लग गई। गार्ड ने धुआं देख ट्रेन रुकवाई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल कर्मचारियों ने जलते कोच को ट्रेन से अलग किया और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
1 of 4
बरौनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
नर्मदापुरम-अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली 19483 बरौनी एक्सप्रेस के पीछे वाले कोच में नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील के ग्राम खुटवासा स्टेशन के पास आग लग गई।
Trending Videos
2 of 4
बरौनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि घटना शाम 4 बजे खुटवासा रेलवे स्टेशन के पास की है। अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली ये ट्रेन दोपहर करीब 2 बजे खंडवा से इटारसी की ओर रवाना हुई थी। धरमकुंडी स्टेशन निकलने के बाद गार्ड ने धुआं देखा। सूचना देकर तत्काल ट्रेन रुकवाई गई। आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री नीचे उतर गए। जांच के पता चला कि ट्रेन की सबसे पीछे वाली बोगी लगेज और जनरेटर वाले हिस्से में आग लग गई थी। यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से काटकर रेल कर्मचारियों ने अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बरौनी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
करीब सवा घंटे तक रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में आग वाले कोच को ट्रेन से अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हालांकि कोच में आग अब भी पूरी तरह से नहीं बुझी है।
4 of 4
ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी थी, उसे बाद में अलग कर ट्रेन रवाना की गई।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की आखिरी जनरेटर और पार्सल बोगी में आग लग गई थी, जिसमें स्टील के बर्तनों के कार्टून भरे थे। इससे भारी धुआं उठने लगा, और जनरेटर कोच के कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल बुलाई गई, जबकि डोलरिया थाना पुलिस और आरपीएफ इटारसी की टीम मौके पर पहुंची।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X