😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Omkareshwar Lakhs of devotees gathered to have darshan of Narmada; helicopters showered flowers during Aarti
{"_id":"697625f0ccebacd88a0ce242","slug":"omkareshwar-lakhs-of-devotees-gathered-to-have-darshan-of-narmada-helicopters-showered-flowers-during-aarti-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar Narmada Jayanti: मां नर्मदा के दर्शन को लाखों भक्त उमड़े, महाआरती में हुई हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar Narmada Jayanti: मां नर्मदा के दर्शन को लाखों भक्त उमड़े, महाआरती में हुई हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:47 PM IST
सार
मां नर्मदा जन्मोत्सव पर ओंकारेश्वर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान, पूजन और महाआरती में भाग लिया। 108 दीपों की आरती, पुष्पवर्षा और पालकी भ्रमण आकर्षण रहे, व्यवस्थाओं में प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
1 of 3
ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
पुण्यसलिला मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर रविवार को प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। दोपहर ठीक 12 बजे “मात् नर्मदे हर” के जयघोष से समूचा नर्मदा तट गूंज उठा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान एवं पूजन-अर्चन के लिए ओंकारेश्वर, खेड़ीघाट, नावघाटखेड़ी और मोरटक्का के नर्मदा तट पर पहुंचे।
खंडवा-इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर चुनाव घाट, खेड़ीखेड़ी घाट, मोरटक्का नर्मदा के घाटों पर मां मेकल सेवा संस्था के विशाल मंच से आचार्य पंडित गिरजा शंकर अत्रे के आचार्यत्व में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां नर्मदा की 108 दीपों से भव्य संगीतमय महाआरती प्रारंभ हुई। उसी क्षण मां के आंचल में आसमान से हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के आगे नावघाटखेड़ी स्थित उत्तर तट छोटा पड़ गया। घाटों तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर दूर-दूर तक केवल मां नर्मदा के भक्त ही नजर आ रहे थे। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रवेश मार्ग से लेकर घाट तक जनसैलाब उमड़ा रहा। हर कोई मां नर्मदा का दूध से अभिषेक करता, हलवा प्रसादी का भोग लगाता और मां की महिमा का गुणगान करता दिखाई दिया।
ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल
- फोटो : अमर उजाला
इधर, भगवान ओंकारेश्वर–ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के ठीक सामने रामघाट, गोमुख घाट पर जय मां नर्मदा युवा संगठन द्वारा वैदिक विधि-विधान से मां नर्मदा जन्म जयंती उत्सव मनाया गया। वैदिक विप्रजनों द्वारा दोपहर 12 बजे मां श्रद्धा का 251 लीटर दूध से अभिषेक संपन्न कराया गया। हालांकि नर्मदा नदी में नौका संचालन पर प्रतिबंध के कारण इस वर्ष श्रद्धालु मां नर्मदा को चुनरी अर्पित नहीं कर सके, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने नए झूला पुल से मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगाकर सभी श्रद्धालुओं को पुराने झूला पुल से आवागमन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते इंदौर से ओंकारेश्वर तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। चारों ओर केवल “मात् श्री नर्मदे हर” के जयघोष ही सुनाई दे रहे थे। मां मेकल सेवा संस्था द्वारा प्रातः काल से ही 301 लीटर दूध से मां नर्मदा की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात वेदपाठी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन हुआ। दोपहर में 108 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती एवं नर्मदाष्टक पाठ किया गया।
इसके बाद मां नर्मदा की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजित कर ढोल-ढमाकों के साथ पूरे नर्मदा तट पर भव्य भ्रमण कराया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दादा दरबार मार्ग एवं पंचवटी के समीप नहर मार्ग से वाहनों की आवाजाही को परिवर्तित कर सुचारू व्यवस्था बनाए रखी। कुल मिलाकर, रविवार को मां नर्मदा का जन्मोत्सव ओंकारेश्वर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X