Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Politics of Madhya Pradesh: After the objection of BJP, the invitation card for the railway station was changed
{"_id":"619207a1ed92496506729bd8","slug":"politics-of-madhya-pradesh-after-the-objection-of-bjp-the-invitation-card-for-the-railway-station-was-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की सियासत: भाजपा की आपत्ति के बाद रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के आमंत्रण कार्ड बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की सियासत: भाजपा की आपत्ति के बाद रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के आमंत्रण कार्ड बदले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:39 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की आपत्ति के बाद दिग्विजय सिंह, आरिफ़ मसूद समेत सांसद और विधायकों के नाम रेलवे के इन्विटेशन कार्ड से हटाए गए।
विज्ञापन
1 of 3
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण से ठीक पहले आमंत्रण कार्ड बदले गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कार्ड की सामग्री पर आपत्ति उठाई थी। इसके बाद सांसद और विधायकों के नाम ही कार्ड से हटा दिए हैं।
2 of 3
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के लिए छपा पुराना कार्ड।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात भोपाल आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने भाजपा ने आपत्ति उठाई थी कि स्टेशन का नाम बदलने का विरोध करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को मंच पर क्यों बिठाया जा रहा है? इसके साथ-साथ भाजपा ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और आरिफ अकील के नामों पर भी आपत्ति उठाई थी। इसके बाद रेलमंत्री ने रेलवे के अफसरों से बात की। रात को ही फैसला हुआ कि नया कार्ड छपेगा। उसमें सभी विधायकों और सांसद के नाम हटाए जाएंगे। आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का नाम भी आमंत्रण पत्र में था।
3 of 3
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह के लिए छपा नया कार्ड।
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सिर्फ गिने-चुने नाम
सोमवार सुबह नए कार्ड छपकर आए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम है। बाकी सभी नाम कार्ड से हटा दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।