फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसरुल्लागंज का गौरव दिवस: CM ने कहा- यदि समाज नशा नहीं करने का संकल्प ले तो सरकार शराब दुकानें बंद कर सकती है

Sun, 03 Apr 2022 11:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 AM IST
सार

नसरुल्लागंज का गौरव दिवस: CM ने कहा- यदि समाज नशा नहीं करने का संकल्प ले तो सरकार शराब दुकानें बंद कर सकती है

विज्ञापन
Pride Day of Nasrullaganj: CM has given a gift of development works worth Rs 38 crore, the government will pay the fees of talented children
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नसरुल्लागंज के गौरव दिवस पर नगर सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सीएम चौहान ने बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि यदि समाज नशा नहीं करने का संकल्प ले तो सरकार भी शराब की दुकानें बंद कर सकती है। उन्होंने कहा कि नशाबंदी के लिए समाज को सजग होकर संकल्प लेना पड़ेगा।


अगले साल से 3 दिवसीय गौरव दिवस मनाया जाएगा
गौरव दिवस के अवसर पर सीएम ने कहा कि 21 अप्रैल से प्रदेश में कन्यादान योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी और गृहस्थी तथा विवाह की व्यवस्थाओं के लिए 55 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने नसरुल्लागंज में औद्योगिक क्षेत्र बनाने और नए उद्योग लगाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सीएम चौहान ने नसरुल्लागंज के गौरव दिवस को अगले साल से 3 दिवसीय मनाए जाने की घोषणा करते हुए नागरिकों को नगर को देश का नम्बर वन नगर बनाने के लिए संकल्प भी दिलाए। उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण किया।
 
सीएम ने किया 38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण   
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नसरुल्लागंज तहसील को स्वच्छता के साथ ही वॉटर प्लस घोषित कर छोटे नगरों की श्रेणी में पहले स्थान पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को अधोसंरचना युक्त बनाने के लिए 38 करोड़ रुपये के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों के बिजली बिल की राशि माफ किये जाने का निर्णय लिया गया है और नसरुल्लागंज तहसील में ही गरीबों के 34 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किये जायेंगे।
Pride Day of Nasrullaganj: CM has given a gift of development works worth Rs 38 crore, the government will pay the fees of talented children
गौरव दिवस कार्यक्रम में सीएम चौहान। - फोटो : अमर उजाला

2 मई को मनाया जाएगा लाडली लक्ष्मी दिवस     
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 2 मई को लाडली लक्ष्मी दिवस भी मनाया जाएगा और सरकार लाडली लक्ष्मी योजना के तहत उच्च शिक्षा की 8 लाख रुपये तक की फीस भरेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं विशेषतः बेटियों की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बेटियों के जन्म पर उनके जन्मदिन पर खुशियां मनाई जाए।
मुख्यमंत्री ने नगर भृमण के दौरान मोची अरुण से हुई भेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब और वंचितों की चिंता पूरी समाज को करना होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को पथ विक्रेता योजना से लाभ दिलाकर इन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। स्वसहायता समूह और आजीविका मिशन की बहनों को भी सशक्त बनाया जाएगा और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर प्रयास किया जाएगा कि हर बहन कम से कम 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह  आमदनी कर सके।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समाज को मिलकर कुपोषण के कलंक से बच्चों को बचाना चाहिए। उन्होंने किसानों और सक्षम लोगों से आग्रह किया कि वे नगर की आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब गरीब के बच्चे आधुनिक सीएम राइज़ स्कूलों में पढ़ेंगे और बस गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल लाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है और 5 तारीख से प्रारम्भ हो रही उद्यम क्रांति योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने नगर वासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं विकास में सहभागी बनें और प्रत्येक वार्ड स्तर पर 10-12 लोगों की समिति बनाकर सफाई सहित प्रत्येक कार्य की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कभी कमी नहीं रही है, बस जनसहयोग से विकास और बेहतर हो जाता है।
     
मुख्यमंत्री चौहान ने नसरुल्लागंज के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्वत 1305 भेरुन्दा का नाम हुए ही आज 1249 वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि नसरुल्लागंज तहसील को जल्दी ही 100 प्रतिशत सिंचाई वाला बनाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने नसरुल्लागंज का नाम गौरान्वित करने वाले युवाओं और नागरिकों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया। उन्होंने अनेक शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण किया
नसरूल्लागंज के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये की लागत से बने कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी पॉईन्ट का अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने भवन परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से किसानों के अलावा नगर के नागरिकों को कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मां, बहन, बेटी की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। दुराचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जमींदोज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपने गांव शहर का जन्म दिन की तरह गौरव दिवस मनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार के साथ जब समाज खड़ा हो जाएगा तो देश प्रदेश का विकास तेजी से होगा। आज का दिन सृष्टि के प्रारंभ का दिन है और आज नसरूल्लागंज का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आप सभी शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प लें।
Pride Day of Nasrullaganj: CM has given a gift of development works worth Rs 38 crore, the government will pay the fees of talented children
कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से चर्चा की
मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय महाविद्यालय नसरुल्लागंज में छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना फिर से शुरू करेंगे। इस योजना में बेटा-बेटी सरहद पर जाकर भारतीय सेना की देशभक्ति और समर्पण से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। ऐसे बच्चों की फीस सरकार भरेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पढ़ लिखकर नौकरी करने की बजाय स्वयं का रोजगार स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाले बने। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय में बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए भवन की व्यवस्था की जाएगी।

कई संस्थाओं ने लिया नगर के विकास में योगदान देने का संकल्प
नसरूल्लागंज के गौरव दिवस के अवसर पर नगर के व्यापारी संघ ने प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही व्यापारी संघ 5 हजार लोगों को थैले का वितरण करेगा। हार्डवेयर व्यापारी संघ ने वार्ड क्रमांक 2 की आंगनवाड़ी को गोद लेने, होटल व्यापारी संघ ने कन्याओं को लंच बॉक्स नि:शुल्क देने का संकल्प लिया गया। इलेक्ट्रिक व्यापारी संघ द्वारा 50 परिवारों को सोलर लाइट दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल व्यापारी संघ ने वृक्षारोपण करने तथा अनेक संस्थाओं ने नगर के विकास एवं नगर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed