फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन का गौरव दिवस: सीएम शिवराज बोले-मैं आपको उज्जैन का गौरव याद दिलाने आया हूं, हर युग में रहा है इसका अस्तित्व

Sat, 02 Apr 2022 09:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

गुड़ी पड़वा पर शनिवार को उज्जैन शहर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शहर को भी सजाया गया है। आयोजन में शामिल होने के लिए सीेएम शिवराज सिंह चौहान भी उज्जैन पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Ujjain's pride day: CM Shivraj said - I have come to remind you of the pride of Ujjain, it has existed in every era
गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा इस बार उज्जैन के लिए खास है। पहली बार इस दिन को उज्जैन के गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत एक दिन पहले महाकाल के आंगन से हुई जहां गौरव य़ात्रा निकाली गई। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। वे गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 


दरअसल, गुड़ी पड़वा पर पहली बार उज्जैन का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।  इसके तहत मोक्षदायिनी शिप्रा तट पर विक्रमोत्सव अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शनिवार शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वे महावीर तपोभूमि के पास नवाखेड़ा गांव में प्रतिभा सिंटैक्स के नए उद्योग का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद नीलगंगा में लगे संभागीय हाट बाजार और गौरव मेला देखने जाएंगे। सीएम शिवराज शाम 7.20 बजे रामघाट पहुंचकर विक्रमोत्सव अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विक्रमोत्सव के कैलेंडर सहित कुछ किताबों का विमोचन करेंगे। रात करीब 10.15 बजे इंदौर रवाना होंगे। इधर हिंदू नववर्ष को लेकर शहर को भी सजाया गया है। प्रमुख चौराहों पर ध्वज और तोरणद्वार लगाए गए हैं। सुबह शिप्रा के रामघाट पर शंख, शहनाई की ध्वनि के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया। महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक कर पंचांग का पूजन किया गया। शक्तिपीठ हरसिद्धि सहित गढ़कालिका व अन्य माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Ujjain's pride day: CM Shivraj said - I have come to remind you of the pride of Ujjain, it has existed in every era
गौरव दिवस यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में शहरवासी - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर से निकाली गौरव य़ात्रा
गुड़ी पड़वा के एक दिन पहले शुक्रवार को महाकाल मंदिर से गौरव यात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची। इस गौरव यात्रा में महाराज विक्रमादित्य एवं उनके नवरत्नों की झांकी, भृर्तहरि के व्यक्तित्व पर आधारित झांकी, महाकालेश्वर मंदिर की झांकी, ढोल, नगाड़े, झांझ, मंजीरा, बैंड पार्टी, हाथी, बैलगाड़ी आदि आकर्षण के केंद्र थे। मुंबई के आराध्य ढोलक दल के सदस्यों ने ढोल की थाप पर प्रस्तुति दी। 
Ujjain's pride day: CM Shivraj said - I have come to remind you of the pride of Ujjain, it has existed in every era
ढोल की थाप और डमरू की ध्वनि से गुंजायमान हुआ शहर - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के राजकमल बैंड, मादुस्कर मित्र मंडल की झंझ- मंजीरा-डमरू की प्रस्तुति देते हुए कलाकार उज्जैन गौरव यात्रा में सम्मिलित हुए। गौरव यात्रा महाकाल चौराहा, गुदरी बाजार, गोपाल मंदिर, कंठाल चौराहा, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा माता से फ्रीगंज पुल से होकर टॉवर चौक फ्रीगंज पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सहित मंदिर के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain's pride day: CM Shivraj said - I have come to remind you of the pride of Ujjain, it has existed in every era
इस तरह जगमग रहा रामघाट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव दिवस के उपलक्ष्य में उज्जैन को आकर्षक रूप से सजाया गया। रामघाट रोशनी से जगमग हुआ। नजारे ने सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन
Ujjain's pride day: CM Shivraj said - I have come to remind you of the pride of Ujjain, it has existed in every era
प्रतिभा स्वराज प्रा.लि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

उज्जैन पहुंचने के बाद सीएम शिवराज ने पहले प्रतिभा स्वराज प्रा.लि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भगवान महाकाल की नगरी अवंतिका का पुर्नरुद्धार हो रहा है। उज्जैन का सांस्कृतिक और औद्योगिक पुर्नरुद्धार हो रहा है। उज्जैनवासियों आपको बधाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed