फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगोरिया में शिवराज-साधना: झाबुआ के थांदला में आदिवासी वेशभूषा में जनजातीय नृत्य किया, तीर-कमान हाथ में लेकर थिरके

Tue, 15 Mar 2022 06:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Mar 2022 06:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले के थांदला में भगोरिया में शिरकत की। उन्होंने तीर-कमान को हाथ में लेकर जनजातीय नृत्य भी किया। 
 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan and Sadhna Singh Participate In Bhagoria In Jhabua District
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा पहनकर भगोरिया में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों में इन दिनों होली से पहले होने वाले भगोरिया पर्व की धूम मची हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ झाबुआ जिले के थांदला में भगोरिया कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। शिवराज भी जोश में दिखाई दिए और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ जनजातीय वेशभूषा धारण की। 



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह का थांदला में नागरिकों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए शिवराज जहां जाते हैं, वहां के रंग में रंग जाते हैं। ऐसा ही कुछ झाबुआ जिले के थांदला में तब देखने को मिला, जब चौहान पत्नी के साथ भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। 
 
Shivraj Singh Chouhan and Sadhna Singh Participate In Bhagoria In Jhabua District
खुली जीप में बैठकर भगोरिया मेले में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज भगोरिया मेले में खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। उनके इस रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। शिवराज ने कहा कि भगोरिया महोत्सव ने होली से पूर्व ही हर तरफ उत्साह, उल्लास और आनंद का रंग घोल दिया है। इस अनूठे उत्सव का देश-दुनिया के लोग हिस्सा बन रहे हैं। आज मुझे भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। जीवन आनंद से भर उठा है।



 
Shivraj Singh Chouhan and Sadhna Singh Participate In Bhagoria In Jhabua District
मुख्यमंत्री का थांदला में भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने कहा, जनजातीय भाई-बहनों ने मेरे जीवन के इस क्षण को और भी मूल्यवान बना दिया है। कोरोना के चलते 2 साल से ढंग से भगोरिया नहीं मना पाए थे। इस बार खूब भगोरिया और होली मनाओ, गैर निकालो। कोरोना पूरी तरह कंट्रोल में है। मैं और यह सरकार आपके जीवन में प्रसन्नता लाने के लिए ही है। 

थांदला के विकास पर खर्च होंगे 1 करोड़ 
शिवराज ने कहा कि थांदला और झाबुआ को आगे बढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। झाबुआ जिले के हर गांव और हर घर में पाइप लाइन बिछाकर टोंटी वाले नल से पानी पहुंचाने के लिए 550 करोड़ रुपये हमने स्वीकृत किए हैं। थांदला में हम सीएम राइज स्कूल खोल रहे हैं। थांदला के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed