फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: शिवराज के गृह जिले सीहोर के मुस्करा में अंबेडकर की प्रतिमा की नाक तोड़ी; कमलनाथ ने उठाए सवाल

Tue, 15 Mar 2022 05:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Mar 2022 05:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो साल पहले भी इसी ग्राम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई थी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ambedkar's statue vandalised in Muskra, Sehore; Kamal Nath raised questions
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की नाक तोड़ दी गई। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम मुस्करा में अज्ञात लोगों ने डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। प्रतिमा में बाबा साहब की नाक को तोड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुस्करा में ही दो साल पहले भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। 
Madhya Pradesh: Ambedkar's statue vandalised in Muskra, Sehore; Kamal Nath raised questions
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की नाक तोड़ दी गई। - फोटो : अमर उजाला
मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुस्करा में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। घटना रात की है। ग्रामीण जब सुबह सोकर उठे तो अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी। इस बात की सूचना डायल 100 को दी गई। मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात व्यक्ति ने अंबेडकर की प्रतिमा की नाक को तोड़ दिया। इसके बाद से गांव में किसी को भी संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की न तो फोटो लेने दी जा रही है न ही वीडियो बनाने दिया जा रहा है। इसी गांव में दो साल पहले भी अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर सरकार से दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर सरकार आवश्यक कदम उठाएं।
Madhya Pradesh: Ambedkar's statue vandalised in Muskra, Sehore; Kamal Nath raised questions
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया
किसी नशेड़ी का काम है
मंडी थाना प्रभारी हरिसिंह परमार का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जहां प्रतिमा लगी है, वहां से कई गांवों के लोगों का आना-जाना है। हो सकता है किसी नशेड़ी ने अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया हो। पुलिस जल्द जांच पूरी कर आरोपी को पकड़ लेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed