{"_id":"620619616d0b760f3f67e166","slug":"ujjain-minor-lost-control-over-tractor-rammed-into-vehicles-10-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: नाबालिग ने ट्रैक्टर का स्टीयरिंग थामा, बेकाबू हुआ तो रौंदता चला गया, 10 घायल, लोगों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: नाबालिग ने ट्रैक्टर का स्टीयरिंग थामा, बेकाबू हुआ तो रौंदता चला गया, 10 घायल, लोगों ने पकड़कर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग ने ट्रेक्टर का स्टीरयिंग थामा और बेकाबू वाहन लोगों को रौंदता चला गया। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लोगों ने ट्रेक्टर चालक को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
1 of 4
उज्जैन में लोगों को टक्कर मारने वाले ट्रेक्टर की जांच करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उज्जैन में ट्रेक्टर चला रहे नाबालिग ने कई लोगों को रौंद दिया। 10 लोग घायल हुए हैं। दो दिव्यांग भी इसमें शामिल हैं। किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
2 of 4
उज्जैन में ट्रेक्टर ने जब बाजार में लोगों को टक्कर मारी तो घटना को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
मामला उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगम बाग इलाके का है। ट्रेक्टर को 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। उसने बेगम बाग में एक वाहन को टक्कर मारी। फिर बचकर निकलने के चक्कर में वह पटनी बाजार में घुसा। वहां एक खड़ी कार को नुकसान पहुंचाया। और भी लोगों को टक्कर मारकर घायल किया।
3 of 4
ट्रेक्टर की टक्कर लगने से दो दिव्यांग भी घायल हुए हैं। उनमें से एक के वाहन को नुकसान पहुंचा है।
- फोटो : अमर उजाला
रहवासियों ने ट्रेक्टर चला रहे नाबालिग ड्राइवर को पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई बल्लूसिंह मंडलोई के मुताबिक ड्राइवर देवास का रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। ट्रेक्टर चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उज्जैन में सड़क हादसे के बाद मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए महाकाल थाने के एएसआई बल्लूसिंह मंडलोई।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक नाबालिग घर वालों को बिना बताए देवास से ट्रेक्टर लेकर आ गया था। उसके परिजनों को सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कहना मुश्किल है कि उसने ऐसा क्यों किया। प्रत्यक्षदर्शी राजू का कहना है कि उसने खुद लड़के को पकड़ा। वह अकेला ही ट्रेक्टर चला रहा था। ब्रिज से उतरते समय स्पीड ज्यादा थी और उसने कई लोगों को टक्कर मारी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।