{"_id":"63ec677610d482c2f70125bc","slug":"bjp-mp-and-cricketer-gautam-gambhir-reached-mahakal-temple-participated-in-bhasmaarti-2023-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar: बाबा महाकाल की शरण में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, भस्मआरती में हुए शामिल, नंदी हॉल से किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar: बाबा महाकाल की शरण में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, भस्मआरती में हुए शामिल, नंदी हॉल से किए दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:34 AM IST
सार
Mahakaleshwar: बाबा महाकाल की शरण में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, भस्मआरती में हुए शामिल, नंदी हॉल से किए दर्शन
विज्ञापन
1 of 3
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भाजपा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।
इस दौरान गौतम गंभीर नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी नजर आए।
2 of 3
भस्म आरती में शामिल हुए गौतम गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
भस्म आरती में भी हुए शामिल
क्षीरसागर मैदान पर चल रही फिरोजिया ट्रॉफी में शामिल होने आए भाजपा सांसद गौतम गंभीर बाबा महाकाल की भस्मआरती में भी शामिल हुए। बुधवार सुबह गौतम गंभीर भस्म आरती के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
3 of 3
नंदी के कान में अपनी बात कहते गौतम गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
शिवनवरात्रि के चलते गर्भगृह में प्रवेश वर्जित
मंदिर में शिवनवरात्रि के चलते इन दिनों गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है इसीलिए उन्हें नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करना पड़ा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय-समय पर उज्जैन आता रहता हूं। यहां आने से मुझे शांति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि देश में शांति बनी रहे और देश सतत आगे बढ़ता रहे बाबा महाकाल से मेरी सिर्फ यही कामना है। इस दौरान उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया भी सांसद गौतम गंभीर के साथ उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।