फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakaleshwar: महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपों से सजेगा रामघाट, शिव ज्योति अर्पण के लिए क्षिप्रा पर तैयारी शुरू

Sun, 12 Feb 2023 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Ramghat will be decorated with 21 lakh lamps on Mahashivaratri, preparations begin on Kshipra
फायर फाइटर से की गई रामघाट की सफाई - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर में शिव दीपावली के अंतर्गत शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें क्षिप्रा नदी के घाटों पर 21 लाख दीप प्रज्जवलित करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। महोत्सव की प्रारंभिक तैयारियों के अंतर्गत घाटों की फायर फाइटर के माध्यम से धुलवाई का कार्य भी करवाया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा घाटों पर मार्किंग करने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें दीपक लगाए जाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत जहां-जहां दीप लगेंगे उसे अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित करते हुए व्यवस्था की जाएगी, साथ ही प्रत्येक सेक्टर में मार्किंग का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपक लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।


 
Ramghat will be decorated with 21 lakh lamps on Mahashivaratri, preparations begin on Kshipra
घाटों पर दीपों के लिए बनाए गए बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
व्यवस्था देखने रामघाट पहुंचे कलेक्टर
शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासनिक अमले के साथ क्षिप्रा नदी के रामघाट एवं दत्तअखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आशीष पाठक ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को बीते वर्ष की गई व्यवस्थाओं एवं वर्तमान तैयारियों के बारे में जानकारी दी। स्मार्ट सिटी सीईओ पाठक ने दीपों के लिए घाटों पर बनाए जाने वाले ब्लॉक्स एवं रामघाट पर बनने वाले मुख्य मंच तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बताया।
 
Ramghat will be decorated with 21 lakh lamps on Mahashivaratri, preparations begin on Kshipra
व्यवस्था देखने रामघाट पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि क्षिप्रा के दोनों ओर के घाटों पर रोशनी करने के लिए अभी से नगर निगम द्वारा व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने घाटों की रंगाई पुताई के लिए भी कहा हैं। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के लिए लगने वाले वालंटियर एवं शासकीय अमले के ड्यूटी आर्डर भी 13 फरवरी तक जारी करने के लिए कहा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed