{"_id":"63f06fbb59be079c6e0702f8","slug":"shiv-parvati-vivah-in-mahakaleshwar-temple-in-3d-rangoli-form-latest-news-from-ujjain-2023-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: इंदौर के कलाकारों ने महाकाल मंदिर में बनाई विशाल रंगोली, 3D फॉर्म में शिव-पार्वती विवाह का चित्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: इंदौर के कलाकारों ने महाकाल मंदिर में बनाई विशाल रंगोली, 3D फॉर्म में शिव-पार्वती विवाह का चित्रण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Feb 2023 12:03 PM IST
सार
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के कलाकारों ने विशाल रंगोली को आकार दिया है। 3डी फॉर्म में शिव-पार्वती विवाह का चित्रण किया गया है। महाशिवरात्रि पर यह रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बनी रंगोली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शिव-पार्वती के विवाह के प्रसंग शिव बरात की कल्पना 3डी रंगोली के जरिए की गई है। यह विशाल रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस रंगोली को इंदौर से 15 सदस्यीय दल ने बनाया है।
इंदौर की शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ रंगोली बनाई है, जिसमें भूत-पिशाच का नृत्य और शिव-पार्वती के विवाह का दृश्य दिखाया गया है। यह रंगोली ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास बनाई गई है। शिव-पार्वती विवाह के दौरान एक तरफ शिवजी की बरात में भूतों की टोली है, वहीं दूसरी ओर माता पार्वती का परिवार दर्शाया है। मंदिर परिसर में शिवजी के महाकाल स्वरूप को भी दर्शाया गया है। कलाकारों के मुताबिक इस रंगोली में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें करीब 30 किलो रंग इस्तेमाल हुआ है। इस 600 वर्गफीट में बनी रंगोली को शिखा ने अपने स्टूडेंट्स के साथ बनाया है। इंदौर से आए कलाकारो ने बताया कि रंगोली भारत की प्राचीन परंपरा है। यह धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इस परंपरा का आधुनिक समय में भी काफी महत्व है। इसके जरिए उन रंगों को भी दिखाया जा सकता है जो काफी अद्भुत है। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसलिए यहां पर रंगोली के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की जा रही है।
2 of 3
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रंगोली बनाते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
रंगोली के माध्यम से सजीव चित्रण
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश गुरु के मुताबिक कलाकारों ने अद्भुत और विवाह का सजीव चित्रण किया है। उन्होंने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल भगवान महाकाल के दरबार में शिव-पार्वती विवाह की अद्भुत परंपराओं का निर्वहन होता है। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा भी अपनी ओर से समर्पण भावना प्रकट करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां उठाई जाती है। इंदौर के कलाकारों ने निशुल्क रंगोली बनाकर महोत्सव में अपना योगदान दिया है।
3 of 3
शिखा शर्मा की टीम ने भगवान राम और राम मंदिर की रंगोली भी बनाई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रिकॉर्ड है शिखा के नाम
शिखा शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त रंगोली कलाकार है। अब तक उनके नाम सात विश्व रिकॉर्ड है। महात्मा गांधी जी की तीन हजार वर्गफीट की पोट्रेट रंगोली, राम मंदिर की 3D रंगोली, सुभाषचंद्र बोस की रंगोली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता की रंगोली, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की रंगोली भी शामिल है। वुमंस डे पर 12 हजार वर्गफीट में उन्होंने 13 पोट्रेट तैयार किए थे। इंदौर से केदारनाथ की रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।