फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाईकर्मियों को सलाम: कीर्तिमान रचने के बाद चंद घंटों में साफ हुए उज्जैन के घाट, लाखों दियों से बनेगी कलाकृति

Sun, 19 Feb 2023 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

उज्जैन नगर निगम के सफाईकर्मियों ने शानदार काम करते हुए रामघाट को चकाचक कर दिया। कोई नहीं कह सकता कि यहीं एक रात पहले लाखों दिये जलाए गए थे। इतने दिये हटाने के साथ घाटों पर फैला तेल भी साफ कर दिया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: After making a world record, the ghats of Ujjain were cleaned in a few hours
उज्जैन के घाटों पर रात में ही सफाई शुरू कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल की नगरी में एक रात पहले विश्व कीर्तिमान रचा गया। इसके बाद घाटों पर लाखों दिये हटाने का काम बड़ा चुनौतीपूर्ण था। घाटों पर तैल भी था। उज्जैन नगर निगम में रात में ही जुटकर पूरे घाट साफ कर दिए। चंद घंटों में हुआ सफाई की हर जगह प्रशंसा हो रही है। 


 
Ujjain: After making a world record, the ghats of Ujjain were cleaned in a few hours
लाखों दिये हटाना नगर निगम के लिए चुनौती था, पर सफाईकर्मियों ने इसे अंजाम तक पहुंचा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव अंतर्गत क्षिप्रा के पावन तट पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्जवलित कर एक नया विश्व कीर्तिमान रचा गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर का नाम दर्ज कराया गया। यह शहर का गौरवपूर्ण आयोजन रहा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की, लेकिन नगर निगम का संपूर्ण अमले ने इस गौरवपूर्ण महोत्सव की तैयारियों से लेकर इसके समापन तक पूरे समय तक जुटा रहा।

 
Ujjain: After making a world record, the ghats of Ujjain were cleaned in a few hours
उज्जैन के घाटों पर फैले तेल को भी साफ कर दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

महाकाल के भजनों के साथ हटाए लाखों दिये
महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण तैयारियों का एक हिस्सा था दीपकों को हटाना, बचे हुए तेल को हटाना, जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने बाबा महाकाल के भजनों को गाते हुए पूर्ण भक्ति भाव के साथ पूर्ण किया। घाटों को साफ एवं स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भुमिका रही। कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त स्वास्थ्य संजेश गुप्ता द्वारा रात्रि में ही घाटों का सफाई कार्य तत्परता से प्रारंभ कर पूर्ण करवाया गया। दीप प्रज्जवलन के दौरान तेल-रुई और दीपक का थ्री आर के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। बचे हुए तेल को गौशाला में, रुई को नगर निगम की कपड़ा बनाने वाली यूनिट में और दीपक से कलाकृति बनाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed