फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakaleshwar: बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु, आज दिन में होगी भस्मारती

Sun, 19 Feb 2023 07:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Mahakaleshwar: Devotees were overwhelmed by seeing the Sehra of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन - फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसका समापन महाशिवरात्रि पर शिव विवाह के साथ हुआ। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकालेश्वर का ऐसा श्रृंगार हुआ कि जिसने भी उस रूप को देखा बस देखता ही रह गया क्योंकि दूल्हा रूप में बाबा महाकाल अद्भुत नजर आ रहे थे।




महाशिवरात्रि पर गर्भगृह में शनिवार रात हुई महापूजा के बाद रविवार सुबह तड़के चार बजे बाबा महाकाल को पंडे-पुजारियों ने फूलों व फलों से निर्मित सेहरा चढ़ाया।
Mahakaleshwar: Devotees were overwhelmed by seeing the Sehra of Baba Mahakal
आज दिन में की जाएगी बाबा की भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे सेहरे की आरती करने के बाद सेहरे के आमदर्शन शुरू हुए जो सुबह 10 बजे तक जारी रहेंगे। जिसके बाद सुबह 11 बजे भगवान का सेहरा उतारा जाएगा व दोपहर 12 बजे भस्मारती की जाएगी। 
Mahakaleshwar: Devotees were overwhelmed by seeing the Sehra of Baba Mahakal
लाखों लोगों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को भस्म आरती के बाद लगेगा भोग
आज वर्ष में केवल एक बार दोपहर को होने वाली भस्मारती की जाएगी। यह आरती दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक  होगी। दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक भोग आरती तत्पश्चात ब्राम्हण भोज होगा। संध्या पूजन शाम 5 बजे से 5:45 बजे भगवान को जल चढ़ना बंद होगा। शाम 6:30 बजे से 7:15 बजे तक संध्या आरती और रात्रि 10:30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे पट मंगल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed