फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result: उज्जैन के पावरलूम संचालक की बेटी रोचिका को मिला मुकाम, कड़ी मेहनत से तीसरे प्रयास में पाई सफलता

Tue, 23 May 2023 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 07:42 PM IST
सार

रोचिका ने बताया कि देवास रोड के सेंट मेरी स्कूल से पीसीएम सब्जेक्ट के साथ 12वी तक की पढ़ाई की, जिसके बाद बीटेक करने के बाद भोपाल एलएनटी में 7,5 लाख के पैकेज का जॉब लग गई थी। बड़ी कम्पनी में जॉब लगने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। 

विज्ञापन
UPSC Result: Rochika, daughter of Ujjain's powerloom operator, got success in third attempt through hard study
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रैंक हासिल की है। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने भी यूपीएससी में 174वीं रैंक हासिल की है। अमर उजाला से बातचीत में रोचिका ने कहा कि आज मुझे जो खुशी मिली है। उसका मुझे बरसों से इंतजार था। मैं यूपीएससी की  बजाय अन्य कार्यों से संतुष्ट हो जाती इसके मुझे अब तक कई मौके मिले मेरा सिलेक्शन भोपाल की एलएनटी कंपनी में हो गया था, लेकिन मुझे इस बात का भरोसा था कि एक दिन में प्रशासनिक सेवा की अधिकारी जरूर बनूंगी। इसी फैसले पर अडिग रहने के साथ मैंने काफी मेहनत की और आज वह दिन आ ही गया। जब मैंने इस मंजिल को पा लिया है। 


रोचिका ने बताया कि मेरे पिता पावरलूम चलाते हैं। यूपीएससी मे जब दो अटेम्प्ट के बाद भी मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तो मेरे पिता राजेश गर्ग और मां सुनीता गर्ग ने हमेशा मेरी हिम्मत बंधाए रखी, यही कारण था कि मैंने और भी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारियां की और आज आए रिजल्ट के बाद तीसरे अटेम्प्ट मैं प्रशासनिक अधिकारी बन चुकी हूं। 
 
UPSC Result: Rochika, daughter of Ujjain's powerloom operator, got success in third attempt through hard study
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रैंक हासिल की है। - फोटो : अमर उजाला
घर पर है जश्न का माहौल
यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद घर पर दिवाली जैसा माहौल बन गया। रोचिका के माता पिता दादी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आज समाज के साथ ही अन्य लोगों को भी जब रोचिका की इस उपलब्धि की जानकारी लगी तो वे तुरंत रोचिका के घर पहुंचे और उन्होंने रोचिका के साथ ही परिवार के लोगों का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाइयां दी।
 
UPSC Result: Rochika, daughter of Ujjain's powerloom operator, got success in third attempt through hard study
रोचिका के घर पर जश्न का माहौल है। - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्विस का सपना हुआ पूरा 
रोचिका ने बताया कि देवास रोड के सेंट मेरी स्कूल से पीसीएम सब्जेक्ट के साथ 12वी तक की पढ़ाई की, जिसके बाद बीटेक करने के बाद भोपाल एलएनटी में 7,5 लाख के पैकेज का जॉब लग गई थी। बड़ी कम्पनी में जॉब लगने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। सिविल सर्विस का सोचा था आज सपना पूरा हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed