फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: बाबा के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गर्भगृह में पूजा की, महाकाल लोक भी देखा

Sun, 21 May 2023 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 21 May 2023 01:53 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: बाबा के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गर्भगृह में की पूजा, महाकाल लोक भी देखा

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Union Minister Piyush Goyal arrived to visit Baba mahakal worshiped also saw Mahakal Lok
बाबा महाकाल का पूजन करते केंद्रीय मंत्री गोयल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज (रविवार) सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। बाबा की पूजा के बाद वह नंदी हॉल में बैठकर भगवान की भक्ति में लीन दिखे। उन्होंने ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए माला जपी और उसके बाद नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।


Ujjain Mahakal: Union Minister Piyush Goyal arrived to visit Baba mahakal worshiped also saw Mahakal Lok
नंदी की पूजा करते पीयूष गोयल - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी दी कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल धर्मपत्नी सीमा गोयल के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद मंदिर में स्थित अन्य देवस्थलों पर भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाकाल लोक पहुंचे, जहां उन्होंने ई-कार्ट से महाकाल लोक का भ्रमण किया और इसकी खूबसूरती की तारीफ भी की। 
Ujjain Mahakal: Union Minister Piyush Goyal arrived to visit Baba mahakal worshiped also saw Mahakal Lok
महाकाल लोक का भ्रमण करते पीयूष गोयल - फोटो : सोशल मीडिया
भैंसोला में पीएम मित्र पार्क की रखेंगे आधारशिला 
इंदौर से करीब 110 किलोमीटर दूर बदनावर के समीप भैंसोला में तैयार होने वाले पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर जाएंगे। पीएम मित्र पार्क में निवेश करने वाले रेडिमेड कारोबारियों को शासन की ओर से 50 फीसद की छूट मिलेगी। मप्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा इसका विकास किया जाएगा। भैंसोला में जहां पार्क बनना है उसके पीछे नदी है, ऐसे में पानी की उपलब्धता आसानी से होगी। वहीं विद्युत भी चार रुपये यूनिट में मिलेगी। इस आयोजन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर के रेडीमेड गारमेंट वस्त्र निर्माताओं के साथ संवाद करेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed